Posts

Showing posts from 2020

राजस्थान के कोटा शहर में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए गए

Image
नवागढ़ ब्लाक रिपोर्टर सी लाल केंवट राजस्थान के कोटा शहर में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए गए छत्तीसगढ़ के छात्रों को सप्ताह भर पूर्व लाया गया था। इसमें जिले के 121 छात्र और आठ पालक सहित 130 लोग शामिल थे। छात्रों को कोटा से लाने के बाद उनका रैपिड किट से जांच कर रायपुर में ही क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। आधी रात को सभी छात्रों को जांजगीर लाया गया। जिले के छात्र-छात्राओं को लेकर आने वाली बस रात 3 बजे के करीब जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंची। छात्रों को लेने के लिए उनके पालक सोमवार की शाम से ही जांजगीर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर पहुंच गए थे। सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद छात्रों को उनके पालकों को सौंपने के लिए डिप्टी कलेक्टर करूण डहरिया, तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू, नायब तहसीलदार शेखर पटेल और अन्य अधिकारी- कर्मचारी रातभर डटे रहे। सुबह 8 बजे तक यह प्रक्रिया चली। छात्रों को घर जाने के बाद 14 दिनों तक होम क्वारैंटाइन में रहना होगा। इसके लिए  छात्रों और उनके पालकों से शपथ पत्र भराया गया है। चेहरे पर दिखी घर पहुंचने की खुशी छात्र-छात्राओं के कोटा से वापस आने के बाद पालकों ने...

एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री जी से महाविद्यालय छात्र-छात्राओं हेतु नए समय सारणी जारी करने की मांग

Image
@अथवा प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन दिए जाने के लिए किया निवेदन  संजय सारथी की रिपोर्ट @सोशल मीडिया एवं ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को भेजा गया पत्र - अमित आनन्द धरमजयगढ़ न्यूज़:-  लगातार छात्र-छात्राओं के हित के लिए आवाज उठाने वाले एनएसयूआई धरमजयगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित आनंद ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से समस्त महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिये नये समय सारणी जारी करने हेतु विश्वविद्यालयों को आवश्यक निर्देश देने हेतु निवेदन पत्र भेजा है । इस वक्त संपूर्ण भारत कोविड-19 कोरोनावायरस जैसे भयानक वायरस के कारण पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन लगा हुआ है । ऐसे में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने वार्षिक परीक्षा संबंधी  सूचना  पाने हेतु  इंतजार में  हैं ।  छात्र-छात्राएं अभी इस असमंजस में है की उनकी वार्षिक परीक्षा होंगी या नहीं ??   "-: अमित आनंद ने बताया कि उन्होेने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के दुविधा को देखते हुए पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से इस विषय पर जल्दी कोई ठोस ...

सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन करते हुए विधायक सहित सर्व समाज ने मनायी अंबेडकर जयंती ।

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।  बीजापुर :- आधुनिक भारत के  निर्मण में जिन महापुरुषों ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया उनमे बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का नाम अग्रगण्य है । उन्होंने भारतीय समाज मे फैली छूआछूत जैसी भयानक बीमारी को समूल खत्म करने का प्रयत्न किया और भारतीय समाज को एक ऐसा नव आलोक प्रदान किया जिसके प्रकाश में आज भारतीय गणतंत्र प्रगति के नवीन आयामो को स्पर्श कर रहा है । ऐसे महान युग निर्माता बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल को पूरे देश मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जता है , इसी अवसर पर अंबेडकर को मानने वालों मे सुबह से ही सुगबुगाहट  नजर आ रही थी।कई समाज के लोगों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 129वीं जयंती लॉक डाउन के नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए श्रद्धापूर्वक  बस स्टेण्ड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने उन्हे नमन किया।  इस दौरान धारा 144 एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः अनुपालन करते हुए  सर्वप्रथम सुबह सतनामी समाज के मनीष सोनवानी वा पार्षद प्रवीण डोंगरे के द्वारा प्रतिमा के पास साफ - सफाई कर पुष्पापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर बाबा सा...

बीजापुर : एम्बुलेंस को एक किलोमीटर दूर रखकर स्वास्थ्य टीम ने लिया काट का सहारा फिर पहुंचाया हॉस्पिटल।

Image
रत्तू तेलम की रिपोर्ट @बीजापुर।  बीजापुर- जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के टिंडडोढी गांव का मामला सामने आ रहा है! जहां के 65 वर्षीय सुखो पोयाम कि शरीर में सूजन एवं बुखार होने के कारण 108 को कॉल किया गया बताया जा रहा है मरीज का तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की जानकारी दिया था तो अस्पताल से तुरंत गांव की ओर रवाना हुई एंबुलेंस पर गांव  तक नहीं पहुंच पायी कारण उस गांव को पहुंचने के लिए 9 किलोमीटर तय करना था पर पगडंडी कच्ची सड़क के माध्यम से 8कि.लो. दूर तय करने बाद आगे का रास्ता बंद पड़ी थी।जिसके लिए एम्बुलेंस को 1 किलोमीटर दूर मे ही रोकना पड़ा एम्बुलेंस ई.एम.ई हैमराज सिंह, टी.एल.आलिया,पायलट रमेश कुमार और सिवा तोगर ई.एम.टी. ने बताया कि वे मरीज को लेने पैदल ही निकल पड़े और मरीज के परिजनों के साथ उनके सहयोग से सूझबूझ दिखाते हुए  काट के माध्यम से एंबुलेंस तक कुद पायलटों ने लाया ऐसी कई अंदरूनी क्षेत्रों तक स्वस्थ टीम को पहुंचने के लिए कहीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसका मुख्य कारण इन गांवों मे होता हैं सड़क का निर्माण ना होना दिखता है प्रशासन को भी जब-जब इन क्षेत्रों में किसी मरीज...

बीजापुर-कृषि मशीनरी,ट्रक मरम्मत की दुकान सहित अनेक सेवाओं को लाक डाऊन प्रभाव से मिली छूट-जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर-09 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस कोविद-19 के संभावित संक्रमण के नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के डी कुजाम ने लाॅक डाउन के प्रभाव से कतिपय आवश्यक सेवाओं, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में छूट प्रदान करने का आदेश जारी किया है, जिसमें कृषि मशीनरी एवं उपकरण सहित विभिन्न सेवाओं में शर्तानुसार छूट प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आज आदेश जारी किया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि कृषि मशीनरी तथा कृषि उत्पाद से संबंधित दुकान के साथ कृषि मशीनरी विक्रय, इससे संबंधित स्पेयर पाट्र्स एवं मरम्मत की दुकानों (सप्लाई चेन सहित) को खुला रखा जाएगा। इसके अलावा राज्यमार्गों पर ट्रकों की मरम्मत हेतु दुकानें जो यथासंभव पेट्रोल पम्पों या उसके आसपास स्थित हो। साथ ही अस्पताल, वेटनरी अस्पताल एवं उससे जुड़ीं समस्त स्थापनाएं जिनमें मेडिकल सप्लाई, उसका विनिर्माण एवं वितरण सम्मिलित है, निजी एवं शासकीय/अर्द्धशासकीय क्षेत्र की डिस्पेंसरी, दवा, केमिस्ट, फार्मेसी (जनऔषधि केन्द्र सहित), मेडिकल इक्विपमेंट दु...

बीजापुर-भोपालपटनम वनपरिक्षेत्र वन कर्मियों पर गोल्लागुडा के 4 ग्रामीणों साथ मारपीट मामले पर रिपोर्ट दर्ज।

Image
रिपोर्ट -रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर -जिले के अंतिम छोर तहसील भोपालपटनम थाना का वन परिक्षेत्र ग्राम- गोल्लागुडा ग्रामीणों के साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है जहां के 1.इंला संतोष/पिता किस्तैय उम्र-20 2.गुग्गिल जितेंद्र/पिता-कन्हैया उम्र-30 3.इंला विजय/पिता-किस्तैय उम्र 37 4.चेतल अनिल/पिता-सत्यम उम्र 30 निवासी सभी हरिजन (दलित)जाति से है।घरेलू कार्य के लिए जंगल गए जगह से पकड़कर वन कष्टगार लाकर बेदम पिटाई की वनकर्मियों पर गंभीर आरोप लग रहा है।                         पूरा मामला क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गया जिसके बाद क्षेत्र 01 के जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी का बयान वन परिक्षेत्र भोपालपटनम के अंतर्गत आने वाली ग्राम गोल्लागुडा के 4 ग्रामीण घरेलू उपयोग के लिए बल्ली काटने जंगल गए हुए थे जिन्हें वन कर्मियों ने पकड़ कर बेरहमी से पिटाई की जिससे इंला संतोष एवं गुग्गिल जितेंद्र को गंभीर चोटे आई है हालांकि इस मामले की रिपोर्ट भोपालपटनम पुलिस थाने में की गई है कानून को हाथ में लेने वाले दोषी वन कर्मियों के विरुद्ध कड...

बीजापुर-दर्दनाक सडक हादसा आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुँचाये टीआई-चन्द्रशेखर बारिक

Image
रत्तू तेलम की रिपोर्ट@बीजापुर। बीजापुर- सड़क हादसा हुआ है या पूरा मामला बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है,रिपोर्टिंग करके बीजापुर आने के दौरान हमने देखा कि गंगालूर रोड में पामलवाया और नया पुलिस लाइन के बीच बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया जो मौके पर बेहोश होकर गिर गया जिसका आधार कार्ड में नाम राकेश मोडियम/आयतु मोडियम ग्राम-चेरकंटी नदीपारा चेरपाल,जिला-बीजापुर निवासी के रूप में पहचान हुआ। उसे भारी भीड़ इकट्ठा होकर देख रही थी इसी में से किसी ने सूचना बीजापुर थाना को दी गयी प्रभारी टीआई चन्द्रशेखर बारिक को दी जिस पर तत्काल पेट्रोलिंग पुलिस गाडी के साथ स्वयं आकर घायल अवस्था व्यक्ति को अपनी गाड़ी में जिला चिकित्सालय पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया वह इस संबंध में पदेडा सरपंच गुडडू कोरसा को फोन पर सूचना दी जिस पर उनके घर वालों को अवगत कराया गया अभी तक जिला चिकित्सालय परिवार से कोई पहुंचने की सूचना नहीं मिल रही है।इस वक्त की खबर के अनुसार एक्सीडेंट हुआ व्यक्ति बात नहीं कर पा रहा है ऐसा ही स्थिति रहा तो जगदलपुर ले जाया जा सकता है।

जामबहार स्वर सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर जरुतमन्दो को राशन एवं मास्क मुहैया कराया।

Image
भरत लाल सहूँ की रिपोर्ट रायगढ़। नव दुर्गा महिला ग्राम संगठन, जामबहार  प्रदान संस्थान की मदद से आज अति गरीब परिवार तक राहत सामग्री पहुचाई। चावल एवं अन्य ज़रूरत के सामानों को एकल महिलाओं के परिवारों तक पहुचाया। रायगढ़ लैलूँगा जामबहार पंचायत अन्तगर्त गरीब मजदूरी कर अपना गुजर बसर करने वाले लोगों समूह कार्यकर्ताओं के द्वारा मिलकर जरूरतमन्दो को राशन सब्जी व अन्य जरूरत के समान मुहैया कराया।गरीब परिवार लैलूंगा थाना क्षेत्र के जाम बहार पंचायत केरा मुड़ा मोहल्ला में निवासरत परिवार के है।जिनका जीवन यापन रोजाना रोजी मजदूरी कर दो वक्क्त के भोजन अपने परिवार के लिए अप्रेल तक21 दिन के लिए पूरे देश में लगे लगडॉउन कोरोना जैसे घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महामारी रूपी वायरस से देश के जनता को संक्रमित होने से बचने के लिए यह फैसला लिया गया था।किंतु इस कारण कुछ निम्म वर्ग के गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को दो वक्क्त के भोजन ब्यवस्था कर पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है।ऐसे लोगों को राशन मुहैया कराने के लिए हर सम्भव शासन भी ततपर नजर आ रहा है।वहीं समाज के कई ऐसे समाज...

पूंछ जम्मू कश्मीर से आए व्यक्ति तमता में मिलने से हड़कंप

Image
पत्थलगांव: पत्थलगांव के  ग्राम पंचायत तमता में जम्मू कश्मीर पूंछ जिले का रहने वाला व्यक्ति मार्च से तमता  में रहता था  है बिना पंचायत को बताए  किराना व्यवसाई ने अपने घर में रखा था जिससे ग्रामीणों में काफी रोष था .  स्वास्थ्य विभाग को आज जानकारी मिली तो तुरंत आला  अधिकारी से चर्चा कर क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए

बीजापुर-पापनपाल नव निर्वाचित सरपंच विजय कुड़ियाम राशन दुकान में कार्ड धारियों को की मास्क वितरण

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर-जिले के ग्राम पंचायत पापनपाल के नवनिर्वाचित सरपंच विजय कुडियम कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 से बचने के लिए लोगों को शासन प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों को अपने क्षेत्र में उपसरपंच एवं पंचोंयव के सहयोग से लोगों तक जानकारी देते रहे वहीं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्य इस तरह निभा रहे हैं इन्ह दिनों वे स्वयं राशन वितरण उचित मूल्य दुकान में उपस्थित रहकर पिछले तीन-चार दिनों से राशन कार्ड धारी राशन लेने जाते महिला हो या पुरुष या कोई सदस्य घर का इन सभी को अपने हाथों से मास्क पहना कर इस मास्क का उपयोग क्यों करना चाहिए लोगों को इसकी जानकारी देते जागरूकता लाने के लिए बता रहे हैं वहीं राशन दुकान में आने वाले  सभी हितग्राहियों को पहले एक एक मीटर की दूरी में खड़े होने की हिदायत भी दी जा रही है।वही बिना शोरगुल के अपना राशन लेने की अपील लोगों से कर रहे हैं वही बात करें क्षेत्र में इन्हीं लोगों के माध्यम से और लोगों को अपने घरों के अंदर रहकर सुरक्षित रहने और जागरूक करने जैसे बातें इन्होंने लोगों को बताया वह हम...

⭕रायगढ़ गरीबो और जरूरतमंदों के बीच राशन लेकर पहुँचे एसपी-कलेक्टर ,कहा-कमी नही होगी⭕

Image
भरत साहू की रिपोर्ट@रायगढ़। कलेक्टर यशवंत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह आज वार्ड नंबर 29 कयाघाट इलाके में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को 15 अप्रैल तक के लिए सूखा राशन वितरित किया। उन्होंने लोगों से बात कर उनका हालचाल जाना और कहा कि हम आप तक दैनिक जरूरत के सामान पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहे है। आप लॉक डाउन तथा अन्य निर्देशों के पालन में प्रशासन का सहयोग करें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और नियमित हाथ धोते रहे। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को वार्ड को सेनेटाईज करने के निर्देश दिए। जिस पर तत्काल अमल करते हुए सेनेटाईजेशन चालू किया गया। वार्ड में 90 परिवारों तक राशन पहुंचाया गया साथ ही लोगों को मॉस्क का वितरण भी किया गया। ज्ञात हो कि कलेक्टर यशवंत कुमार की पहल पर जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने के लिए फूड बैंक योजना बनाकर क्रियान्वित की जा रही है। जिसमें प्रशासन व जनभागीदारी के संयुक्त प्रयासों से शहर के ऐसे लोग जो दैनिक मजदूरी, दिहाड़ी या रोज अपना व्यवसाय लगाकर जीविका चलाते थे और लॉक डाउन से उनके सामने अपने परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन स...

आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत सूखा राशन एवं पोषण आहार वितरण

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर दिनांक 03 अप्रैल 2020- बीजापुर जिले में 06 माह से 06 वर्ष के सभी बच्चों एवं तथा 15 से 49 एनीमिक महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए दिनॉक 02 अक्टूबर 2019 से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान आरंभ किया गया है।  मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत चिन्हांकित हितग्राहियों को आंगनबाड़ी केंद्रो के माघ्यम से गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा था। कलेक्टर श्री  के डी कुंजाम ने वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा 25 मार्च 2020 से 21 दिवस का लॉकडाउन का आदेश किया गया है, जिसके परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान किये जाने वाले गर्म भोजन की व्यवस्था बंद हो गयी है, अतः लॉकडाउन अवधि (21) दिवस हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत चिन्हांकित हितग्राहियों को सूखा राशन-चॉवल, गेहू, दाल, आलू, सोयाबीन बडी, चना का पैकेट बनाकर जिले के 06 माह से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती माता, शिशुवती माता, किशोरी बालिकाए एवं 15 से 49 वर्ष के एनीमिक महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ...

ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच पीडीएस विक्रेता के द्वारा घर तक पहुंचा कर दिया जा रहा है राशन

Image
रमेश कुमार यादव की रिपोर्ट@ पत्थरलगावँ  पत्थलगांव.  ग्राम पंचायत बालाझर  के सरपंच उपसरपंच पीडीएस विक्रेता के द्वारा घर तक पहुंचा कर दिया जा रहा है राशन इन दिनों देश भर में कोरोनावायरस   संक्रमण फैला हुआ है, और एक ओर प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा धारा 144 लागू कर अपने अपने घरों में रहकर लाकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए हैं. इस कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए इस दौरान ग्राम पंचायत बालाझर  के सरपंच सुलोचना दीवान  एवं उपसरपंच रूबी सिंह . पीडीएस विक्रेता कृत पांडे, के द्वारा कार्ड धारियों को घर घर जाकर चावल, शकर,चना,  दिया जा रहा है और जनताओं से अपील किया जा रहा है कि सभी लोग घर में ही रहे।और बार बार साबुन से हाथ धोने का सलाह किया दिया  जा रहा है।वहीँ साफ सफाई और लोगों से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

बीजापुर-जिले से 21 किलोमीटर दूर पेद्दाकोरमा के मुनगा निवासी मुच्छाकी मासा भालू के हमले से घायल

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।      बीजापुर-जिला मुख्यालय के 19 किलो मीटर दूर पेद्दाकोरमा से 2 कि.मी.दूर के मूनगा गांव की घटना बताई जा रही है एक व्यक्ति  सुबह बांस काटने पहाड़ पर जाने के दौरान भालू के हमले से दाहिने  पैर पर चोट आने से बेहोस और घायल हुआ उक्त व्यक्ति का नाम मुच्छाकी मासा पिता नन्दा उम्र 35 साल बताया जा रहा है या घटना आज सुबह के 9:30 बजे लगभग हुआ मुनगा गांव से घायल अवस्था में व्यक्ति को चारपाई में लेटा कर किसी तरह 6 मीटर दूर पदेडा लाया गया घटना की सूचना घर वालों को मिला था पर गाड़ी की सुविधा ना होने पर सुबह इलाज के लिए ला नही पाये वे जैसे तैसे पदेडा पहुंचे तो सरपंच गुड्डू कोरसा द्वारा गंगालूर की हॉस्पिटल से संपर्क किया जहां से 102 एंबुलेंस के माध्यम से बीजापुर जिला चिकित्सालय उचित इलाज के लिए भेजा गया या जानकारी फोन कर हमें सरपंच ने बताया मरीज की इलाज के लिए मरीज के साथ ओया गुड्डी और बुर्का आने की बात भी बताए।

शिविर से गायब 250 लोगों की तहकीकात बंद दरवाजे के अंदर

Image
आखिर क्यों बंद दरवाजे के अंदर जांच की गई और जानकारी पर महज कहा गया, जांच जारी है संजय सारथी की रिपोर्ट। बाकारुमा --- बाकारुमा अस्थाई राहत  शिविर में पलायन कर अपने घर को जा रहे लोगों को रखा गया था  वहीं इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आया और प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया जब रातों-रात शिविर में रह रहे करीब 200 से अधिक लोग गायब हो गए यह लोग कहां गए और क्यों वस्तुस्थिति की जांच के लिए  रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार मौके का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहीं इस मामले को लेकर जांच के दौरान मीडिया से दूरी बनाकर रखा गया जिस पर सवाल उठ रहे है।      कोरोना वायरस को लेकर आज पूरा देश थम सा गया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे बचाव के लिए एकमात्र रास्ता सोशल डिस्टेंसिंग यानी दूरी बनाकर रखने से यह बीमारी एक से दूसरे में ना फैले इसके लिए  पूरे 21 दिन के लिए संपूर्ण भारत को  ब्लॉक डाउन किया गया है। साथ ही  इससे पीड़ित लोगों की पहचान कर उनका इलाज किया जा रहा है वहीं इससे बचाव हेतु लोगों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे यह वायरस आम लोगों में ना फै...

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन

Image
भरत साहू की रिपोर्ट। 🖊️ रायगढ़ जिला अंतर्गत घरघोड़ा ब्लॉक की मामला जंहा घरघोडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम राएकेरा में तलाईपाली NTPC  माइनिंग संचालित है,जो की देश के प्रधान मंत्री के आदेश आदेशा अनुसार संपूर्ण भारत बन्द का एलान किया गया है ,उसके वावजूद तलाईपाली NTPC घरघोडा अभी भी सभी नियमों को ताक में रखकर काम लगातार संचालित किया जा रहा है। राएकेरा ग्रामीण मिली जानकारी अनुसार लोकडाउन के बाद एक भी दिन काम बंद नहीं किया गया,इस बात से राएकेरा ग्रामीण घबराए हुव है वजह सिर्फ इतनी की बहार के लोग व कुछ ग्रामीण भी इस कार्य सम्मलित है व काम बंद नहीं व रोजाना गाँव के मार्ग से  आवागमन किया जा रहा है ,इससे महामारी का खतरा बढ़ा हुवा है व इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता आखिर घरघोड़ा प्रशासन आखिर NTPC पर इस महामारी के दौर पे मेहरबानी की वजह क्या,लेकिन प्रशासन को इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते की NTPC के वजह से आस-पास के ग्रामिणो की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ लगातार जारी , अगर इस बीच किसी ग्रामीण को इस महामारी का यदि सामना करना पड़ा तो इसका जिम्मेदार कौन ,अब देखना है की रायगढ़ प्रशासन इस खबर के बाद ...

लॉक डाउन के नियमों का रायगढ़ के अधिकारी नहीं करा पाए पालन , 250 लोग राहत शिविर से गायब

Image
गायब हुए लोगों तक पहुँचना बड़ी चुनौती संजय सारथी की रिपोर्ट। सबसे बड़ा सवाल लापरवाह अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करेगी भुपेश सरकार कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के बाद पूरे देश  लॉक डाउन  होने पर विभिन्न स्थानों पर जो मजदूर काम कर रहे थे वे खाना और अन्य दिक्कतों की वजह से पूरे देश के मजदूर एवं अन्य पैदल ही अपने घर निकल पड़े लेकिन इस महामारी से बचने और इसे और ज्यादा फैलने से रोकने इस पलायन करने वालों को अस्थाई शिविरों में रोका गया है जिससे इसके पीड़ित की पहचान कर उसका इलाज की सुविधा मुहैया कराते हुए इस बीमारी को जड़ से देश में खत्म किया जा सके ऐसे में रायगढ़ के जिला बॉर्डर पर भी करीब 250 लोगों को रखा गया था लेकिन वे  प्रशासन की उदासीन रवैए से अचानक इसी बीच से गायब हो गए हैं। वहीं इस शिविर में अब मात्र चंद ही लोग बचे हैं ऐसे में प्रशासन अब इस घटना को दबाने में जुटा हुआ है।         गौरतलब है कि कोरोना वायरस  के देश में दस्तक के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करते हुए 21 दिनों का लॉक डाउन करने का फैसला करते हुए ...

बीजापुर में पांच सदस्य पत्रकारों की टीम ने 1000 मास्क निशुल्क वितरण किया।

Image
 साइंस वाणी रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। ◾जिला मुख्यालय में 1000 मास्क निशुल्क वितरण किया गया। बीजापुर - बीजापुर में पांच सदस्य पत्रकारों की टीम ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क वितरण कर लोगों को बहार न निकले और समय-समय पर साबुन या सेनेटयजर से हाथ धोनेे ,जरूरत मंद समान के लिए घर से एक ही व्यक्ति बहार निकलने की अपील की।         रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस बल, यातायात विभाग, एजुकेशन सिटी निर्माण कार्य में लगे लेबार - मिस्त्रीओं एवं मजदूरों और विभिन्न मोहल्लावासियों को निःशुल्क मास्क बांटने का कार्य किया गया है। जिला कलेक्टर बीजापुर को पांच सदस्य पत्रकारों की टीम ने विधिवत एक आवेदन पत्र देकर धारा 144 का पालन करते हुए लॉकडॉउन की स्थिति में बिना किसी दिक्कत के इस कार्य को किया गया। इस दौरान हमारी पांच सदस्य पत्रकारों की टीम समैया पागे, राजेश झाड़ी, बसंत मामडीकर, रामचंद्र एरोला, रत्तू तेलाम, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे। लगातार इस महामारी में लोगों की सेवा का कार्य किया गया रहा है।

भटकते बालक को देखकर घरघोडा पुलिस ने दिखाया मानवता

Image
भरत लाल साहू की रिपोर्ट। ------------------------------------ घरघोडा....आज सुबह 12 बजे रायगढ रोड से आते एक बालक को देखकर घरघोडा पुलिस ने मानवता दिखाया है वही 112 गाड़ी की मदद से रायगढ रोड से  लाकर  पूछताछ किया गया। वही बालक ने गोपाल साय उम्र 16 वर्ष कुनकुरी पाकाटोली की रहने वाला बताया वही गेरवानी के किसी ढाबा मे काम करता है बताया वही ढाबा मालिक ने घर चले जाने की बात कही वही उक्त बालक  ने पैदल चलकर घरघोडा पहुँचा वही घरघोडा पुलिस ने देखकर  उसको नहला कर उसकी मदद की वही घरघोडा निवासी  एकेश्वर डनसेना  द्वारा भोजन खिला कर मदद किया गया  वहीं घरघोडा पुलिस द्वारा राहगीरों को भटकते देख पानी की व्यवस्था देख कर उचित व्यवस्था किया जा रहा है। वही बालक को उचित व्यवस्था साधन  को देखकर कुनकुरी भेज दिया गया है वही मुख्य रूप से घरघोडा थाना प्रभारी कृष्ण कांत सिंह .संत पटेल उद्धव पटेल , अनूप  मिंज आशिक पन्ना  ,नंद कुमार यादव  ,उमाशंकर भगत जनार दास ,थाना स्टाफ घरघोड़ा सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पत्रकारों को स्वतंत्रता से काम करने से नही रोक सकती है पुलिस, बदसलूकीज करने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के खिलाफ की जायेगी पुलिस महानिर्देशक के पास लिखित शिकायत

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए पूरे भारत मे किये गए लॉक डाउन की वजह से रायगढ़ जिले के अंतिम ग्राम बाकारुमा में फसे हुए 250 मजदूरों को बाकारुमा के हायर सेकंडरी स्कूल में डॉक्टरी परीक्षण कर आगे निर्देश मिलने तक रखा गया है। जिसमे नवजात बच्चें,बुजुर्ग,महिला व पुरुष शामिल है। रोके गए मजदूरों को कल से हायर सेकंडरी स्कूल में रखकर उनके रख-रखाव व खाने की व्यवस्था की बात कही गयी थी परंतु सरकार के रख-रखाव व खाने पीने की सुविधा की वायदे के पोल बिल्कुल खोखले नज़र आते है। ये सब बात ग्रामपंचायत बाकारुमा सरपंच हेतराम राठिया व आस-पास के ग्रामीणों द्वारा भी बोला जा रहा है कि रोके गए मजदूरों को दूसरे जगह भेजने की मांग लगातार की जा रही है।की पिछले 24 घंटो में मजदूरों को आज दोपहर से लगभग 3:30 बजे एक बार खाना मुहैया करवाया गया। परंतु खाने में कीड़े के निकलने से फसे हुए सभी मजदूरों ने खाना खाने से इंकार कर दिया व कुछ देर के लिए वहाँ भगदड़ सी मच गई। मौके पर तैनात दो सिपाहियों ने तत्काल अपने बड़े सक्षम अधिकारी धरमजयगढ़ एस.डी.ओ.पी. सुशील कुमार नायक को घटना की सूचना दी। जिसके पश्चात...

लॉक डाउन में दूसरे प्रदेश से आए मरीजों की रिपोर्टिंग करने गए नवभारत के पत्रकार की पुलिस द्वारा लाठी से पिटाई ! कहा, गले मे लटके आई कार्ड दिखाने बाद भी पिटा

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। रायगढ़। पूरे देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच रायगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां पर रिपोर्टिंग करने गए दैनिक समाचार पत्र नवभारत के पत्रकार को पुलिस ने लाठी से पीटा है। पत्रकार ने बताया कि वह गांव में कुछ लोग दूसरे स्टेट से आए थे। इसकी सूचना उसने उपसरपंच को दी थी और उसी की खबर को कवर करने के लिए वह पहुंचा था। घटना के बारे में बताते हुए पीड़ित पत्रकार ने कहा कि यह घटना कल शाम करीब 7 बजे की है। तमनार क्षेत्र के मिलूपारा में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार वीरेंद्र साहू को खबर मिली कि कुछ लोग दिल्ली से यहां आए हुए हैं। जो पिछले 19 तारीख से यहां ठहरे हुए हैं। जिसकी सूचना उसने सुबह गांव के उप सरपंच को दी थी। उप सरपंच के कहने पर उन सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखने को कहा गया। शाम को जांच के लिए मेडिकल टीम भी आने वाली थी। पत्रकार भी अपने वरिष्ठ के कहने पर खबर की रिपोर्टिंग करने के लिए वहां पहुंचा था। इतने में सादे वर्दी में कुछ पुलिस वाले वहां आए और लाठी चलाना शुरु कर दिया पत्रकार वीरेंद्र ने बताया कि उसने इस बाबत पुलिस वालों से कहा भी कि वह नवभारत प्रेस का...

राशनकार्डधारियों को मिलेगा 2 माह का एकमुश्त नि:शुल्क राशन

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर 26 मार्च 2020- कलेक्टर श्री के डी कुंजाम ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार  राज्य में COViD-19 संक्रामक के प्रबंधन के अंतर्गत लिए गए निर्णय अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अंत्योदय प्राथमिकता निशक्तजन एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्ड धारियों को माहअप्रैल एवं मई 2020 का चावल एकमुश्त नि:शुल्क वितरण शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से किया जाएगा। जिसके लिए कलेक्टर श्री कुंजाम ने बीजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया  है। राशन कार्ड धारियों को चावल को छोड़कर शक्कर, चना, गुड़ एवं एपीएल चावल निर्धारित दर पर वितरण किया जावेगा। सभी नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में कोटवार के माध्यम से दो माह का चावल नि:शुल्क वितरण की मुनादी अवश्य करवाएंगे। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को राशन वितरण के दौरान हितग्राहियों को मुंह पर मास्क अथवा टावल या रुमाल बांधने हेतु प्रेरित करेंगे एवं प्रत्येक हितग्राहियों को ...

बीजापुर- नगर पालिका अध्यक्ष बेहनूर रावतिया का जनता से अपील व सहयोग के लिए फोन न.जारी

Image
बीजापुर:- नगर पालिका अध्यक्ष नवनिर्वाचित श्री बेहनूर रावतिया  हमेशा ही नगरपालिका की स्वच्छता हो या गलियों की कार्य की प्रगति पर ले जाने की बात हो वे सोशल मीडिया में भी निजी जिंदगी में भी चर्चाओं में रहने वालों में शुमार है वही बात करे कोरोनावायरस को लेकर वे चिंतित और उनकी अपील जनता से की उन्होंने क्या कहा विस्तार से पढ़िए-  बीजापुर की जनता से मेरा अपील है कि वे घर से बाहर ना निकले क्योंकि यह वायरस जानलेवा है जितना हो सके अपने ही घर में रहे और कुछ काम पड़ता है तो मात्र एक व्यक्ति उस काम को करके घर वापस लोटे बेवजह ना घुमे नहीं तो जान से हाथ धोकर बैठना पड़ेगा। आज पूरे विश्व  में कोरोनावायरस जैसे महामारी का प्रकोप फैला हुआ है जिसका असर हमारे बीजापुर जिले में भी देखा जा सकता है गरीब परिवारों की परेशानियों को देखते हुए जरूरतमंदों को राशन घर-घर पहुंचाने का साहसी कदम उठाया है।       वे नीचे दिए गए नंबरो पर संपर्क करें। मोबाइल नंबर ‌‌:-    6260714410    9424233925                     ...

बीजापुर -नक्सलियो ने PMGSY के पेटी ठेकेदार की हत्या व कार्य में लगी गाड़ियों को कर दी आग के हवाले

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर -जिला मुख्यालय के आवापल्ली के पास चेरकडोडी से भण्डारपाल्ली के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है जिस तरीके से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में जिन ठेकेदार द्वारा कार्य लिया जाता है उस कार्य को खुद ना कर पेटी में काम भी करवाया जाता है ऐसा ही एक मामला उसूर ब्लॉक के थाना इलमिडी क्षेत्र का सामने आ रहा है बिना सुरक्षा के काम करवाया जा रहा था  सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं था जहां काम करने के दौरान पेटी कांट्रेक्टर शेखर की नक्सलियों ने की हत्या और काम में लगे गाड़ियों को भी आग के हवाले  कर दी सूत्रों के हवाले से खबर जिसकी अधिकारिक पुष्टि हुई है। हमने उस क्षेत्र के अंतर्गत अधिकारी से फोन में संपर्क किया। एक तरफ कोरोनावायरस के चलते राज्य सरकार जिला प्रशासन की मुस्तैदी समय-समय पर सुरक्षा की मध्य नजर को देखते हुए सुरक्षा में कड़ी नजर रखी जा रही है वहीं दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के कार्य भी चल रहा है,जनता कर्फ्यू के बीच या घटना क्रम आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।।

राशन, सब्जी व फल विक्रेताओं को दुकान के बाहर अनिवार्यत: मूल्य सूची लगाने के निर्देश, उल्लंघन करने पर बंद करवा दी जाएगी संबंधित दुकान

Image
⭕31 मार्च तक घरों में ही बने रहे लोग⭕ ⭕कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम व सीएसपी ने गश्त कर लोगों को दी समझाईश⭕ भरत साहू की रिपोर्ट। रायगढ़ कोरोना के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम व बचाव के संंबंध में कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने संपूर्ण जिले को आगामी 31 मार्च 2020 तक लॉक डाऊन करने हेतु आदेशित किया है। इस आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री यशंवत कुमार के निर्देशानुसार एसडीएम रायगढ़ श्री आशीष कुमार देवांगन तथा सीएसपी श्री अविनाश ठाकुर ने आज पूरे शहर का गश्त कर बेवजह घूम रहे लोगों को हालात की गंभीरता से अवगत कराते हुए अनावश्यक न घूमने तथा 31 मार्च तक लॉक डाऊन की अवधि में अपने-अपने घरों में बने रहने की समझाईश दी और कहा गया कि अब से आदेश के उल्लंघन किये जाने पर सीधे दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अति आवश्यक श्रेणी में नहीं रखे कुछ दुकान जैसे मोटर गैरेज, सबमॢसबल पंप आदि की दुकानों का संचालन किया जा रहा था, जिसे अधिकारियों ने तत्काल बंद करवाया। इसके साथ ही चेम्बर आफ  कामर्स एवं फल तथा सब्जी विक्रेताओं की बैठक ली गयी तथा उन्हें भी समझाईश दी कि राशन, फल, सब्जियों के विक्रय के दौरान उसकी...

video - हाथियों का कहर जारी, फिर ढहाए 2 घर

Image
रमेश कुमार यादव की रिपोर्ट।    पत्थलगांव,पत्थलगांव के तमता  क्षेत्र में हाथियों का कहर जारी है ग्राम बालाझार में देर रात घुसे हाथियों के दल ने 2 ग्रामीणों के घर ढहा दिए, दहशत में ग्रामीण घर छोड़कर भागे, खुले आसमान के नीचे गुजरी रात. हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। आए दिन जहां घर ढहा रहे हैं वहीं लोग रातजगा भी कर  रहे हैं। इन दिनों तमता क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। कल पंडरीपानी पतराटोली में  रात को घुसे हाथियों के एक दल ने  जमकर उत्पात मचाया 1ग्रामीण का घर को भी तोड़ दिया. रविवार रात समारू कोरवा व दुखनी बाई  ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया। इधर हाथियों के गांव में घुसने की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी, वे घर छोड़कर बाहर निकल गए। उनकी पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजरी। हाथियों की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। इधर वन अमला भी  हाथी प्रभावित इलाकों में डटा हुआ है। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल गांव में पहुंच गया। उन्होंने हाथियों को वहां से खदेड़ा तथा ग्रामीणों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

शहीद 17 जवानों में 5 एसटीएफ कोबरा बटालियन और 12 डीआरजी के जवान हैं!

Image
SUKMA के जंगल में हुई मुठभेड़ के 20 घंटे बाद शहीद जवानों के शव बरामद किये गए शहीद 17 जवानों में 5 एसटीएफ कोबरा बटालियन और 12 डीआरजी के जवान हैं डीआरजी के शहीद सभी 12 जवान सुकमा जिले के ही रहने वाले थे नक्सली 12 एके-47 समेत 15 हथियार भी लूटकर ले गए  छत्तीसगढ़ के सुकमा (SUKMA) में शनिवार को मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। लापता हुए जवानों के शव 20 घंटे बाद रविवार को मिले। शहीद होने वाले 12 जवान डीआरजी के और 5 एसटीएफ के हैं। डीआरजी के जो जवान शहीद हुए हैं वे सभी सुकमा (SUKMA) जिले के ही रहने वाले थे। नक्सली 12 एके-47 समेत 15 हथियार भी लूटकर ले गए। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को कसालपाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की खबर मिली थी। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ ओर कोबरा के 550 जवान शुक्रवार को दोरनापाल से रवाना किए गए। SUKMA बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों को सरप्राइज एनकाउंटर में फंसाना चाह रहे थे, लेकिन नक्सलियों तक यह खबर पहले ही पहुंच गई। नक्सलियों ने रणनीति के तहत जवानों को जंगलों के अंदर तक आने दिया। जवान कसालपाड़ के आगे तक गए और जब न...

बीजापुर-राशन,मेडिकल,पेट्रोल एवं गैस एजेंसी सहित जरूरी दुकानें रहेंगी खुली,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर-बीजापुर नोवेल कोरोना वायरस जो कि एक संक्रामक बीमारी है जो विश्व के विभिन्न देशों में कुछ ही हफ्तों में महामारी का रूप ले चुकी है। शासन द्वारा स्वास्थ्य की दृष्टि से कोरोना वायरस के संपर्क से पीडि़त, संदेही से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। इसी के मद्देनजर लोगों के मोमेन्ट को कम से कम रखने के लिए कलेक्टर के.डी. कुंजाम ने शासन द्वारा जारी एपिडेमिक डिसीज एक्ट, 1897 के संदर्भ में जारी आदेश तथा इसके अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला बीजापुर के समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संक्रमण से बचाव एवं स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु कई विभिन्न संस्थाओं, दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि को 31 मार्च 2020 या आगामी आदेश पर्यन्त तक अनिवार्य रूप से बंद रखने हेतु आदेशित किया है। इस दौरान सभी मण्डियां व दुकान व ठेला (सब्जी, फल, अनाज), मेडिकल स्थापनायें एवं मेडिकल दुकान, ट्रांसपोर्ट नगर व गुड्स एवं कैरियर सेवाएं, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, बैकिंग सेवाएं (जिनमें एक समय में 10 से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं होंगे), एटीएम, मीडिय...

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घर उजाड़ गए और लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ है

Image
रमेश कुमार यादव। पत्थलगांव  : पत्थलगांव के ग्राम पंचायत पंडरीपानी  पतराटोली में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार झुंड में लगभग एक दर्जन हाथी थे, जो एक मकान  तोड़कर अनाज चट कर गए। हाथियों ने  रकबर चौहान  के खपरैल मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। साथ ही उनके घर के भीतर रखे चावल व अन्य अनाज चट कर गए । रात में जब ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे, तब अचानक हाथियों की चिघाड़ सुनाई दी। लोग पहले तो डर के मारे अपने घरों में ही दुबके रहे, लेकिन जैसे ही   चार दिवारी  ढाने की आवाज सुनी लोग अपने घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद ग्रामीण युवकों ने हिम्मत जुटाकर मशाल जलाई और टीन पीटना शुरू किया, तब हाथियों का झुंड पास के जंगल की तरफ भाग गया। हाथी फिर न आ जाएं, इस दहशत में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई। 

बीजापुर जिले में धारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को लेकर जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश जिले में सभा, धरना, रैली, जुलूस, धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजनितिक कार्यक्रम प्रतिबंधित

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर  19 मार्च 2020- बीजापुर जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में सभा, धरना, रैली, जुलूस, धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजनितिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध लग गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के डी कुंजाम ने आज धारा-144 लागू करते हुए आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) एक संक्रमण बीमारी है। जो विश्व के विभिन्न देशों में कुछ ही हप्तो में महामारी का रूप ले रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के सम्पर्क से पीड़ित संदेही से दूर रहने की सक्त हिदायत है। कोरोना वायरस (कोविड-19) रेग्युलेशन के अंतर्गत इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए संक्रमण व्यक्ति को घर संगरोध में चिकित्सा हेतु लाया जाना सुनिश्चित किया जावें। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि इससे बचने के सभी संभावित उपाय अमल में लाया जावे। संक्रमण से बचाव हेत जिला  बीजापुर में स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियत्रंण में रखने हेतु विभिन्न प्रकार के सभा, घरना, रैली, जुलूस, धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजनीत...

बीजापुर-DFO व SDOF वनमंडल बीजापुर का एकदिवसीय मिलन व ट्रांसफर कर्मियों का विदाई समारोह का आयोजन

Image
रिपोर्ट-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर- जिला मुख्यालय के वन मंडल द्वारा एक दिवसीय मिलन समारोह ट्रांसफर कर्मियों की विदाई के उपलक्ष्य में तेंदुहाल बीजापुर में वनमंडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार साहु व SDOP पी एन आर नायडू,सुनील रठौर बीजापुर ने आये सभी कर्मचारियों को संबोधन में स्वागत किया और जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर अन्य जिलों में हुआ व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों से उनकी कमी हमेशा होगा इसका जिक्र करते हुए हमेशा सकारात्मक सोच को रखकर आगे के कार्य करने पर भी कर्मचारियों की मनोबल को बढ़ाया वही इस कार्यक्रम में बीजापुर पत्रकारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया और सभी से आग्रह भी वन मंडल के अंतर्गत कोई भी जानकारी हो इस संबंध में पूरी जानकारी मुझसे लेवे ताकि आपके लिए और हमारे लिए तथ्यहीन हो खबर वह हमारे वन मंडल के विकास में सहयोग बन सके। इस सम्मेलन में जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ उन्हें सप्रेम वेट दिया गया,उन्हं  कर्मचारियों का नाम व विभाग अकाउंटेंट-के पी उपाध्याय,चन्द्रशेखर कोडे राजस्व विभाग एवं भट को विदाई दिया गया तत्पश्चात सभी कर्मचारी वर्ग एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो...

होली त्योहार में तीन चोर सुनसान का फ़ायदा उठाकर कर रहे थे बैल की चोरी

Image
एक चढ़ा पुलिस के हत्थे व दो हुए फ़रार reporter-sanjay sarthi  रैरुमा चौकी अंतर्गत होली त्योहार में तीन चोर सुनसान का फायदा उठाकर ग्राम- ससकोबा व चरखापारा से 17 नग बैल चोरी कर फ़रार होने की फ़िराक में थे। तभी चरखापारा निवासी भुवन लाल यादव के द्वारा रैरुमाखुर्द चौकी में आकर लिखित में आवेदन दिया गया कि चरखापारा निवासी प्रीत यादव उम्र- 27 पिता- नकुल यादव, सूरज राठिया उम्र- 28 पिता- चेतन राठिया एवम रेवा यादव उम्र- 35 वर्ष द्वारा 17 नग बैल जिसकी कीमत लगभग 1लाख 25हजार बताई जा रही है उसे हाँक कर लाया जा रहा है। जिसकी सूचना पाते ही चौकी प्रभारी धनीराम राठौर व उनकी टीम ने मौक़े वारदात पर पहुँचकर चरखापारा(काजुबाड़ी) के पास 17 नग बैल को दबिश देकर चौकी लाया गया। मौक़े से दो आरोपी फ़रार हो गए व  एक मुख्य आरोपी प्रीत यादव को रंगे हाथ पकड़ा गया जिसे IPC धारा 379.34 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। दो फ़रार आरोपियों की शिनाख्त की जा चुकी है जिसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है। बैल की पहचान कर उन्हें उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया।

बीजापुर-पेद्दाकोडेपाल सीआरपीएफ 222 बटालियन ने मनाया अंतरास्ट्रीय महिला दिवस

Image
रिपोर्ट-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर। सीआरपीफ 222 बटालियन की ओर से जिले के अतिसंवेदनसिल क्षेत्र पेद्दाकोडेपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के दूर-दराज व नक्सल इलाके में महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में पेद्दाकोडेपाल,कायका, कडेर, कोयाईटपाल,आसपास के गांवों के के लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया।  महिला दिवस के अवसर पर आम जीवन में उपयोग के विभिन्न सामग्री जैसे साड़ी, कंबल, बर्तन आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को भी पढ़ने लिखने संबंधी सामानों का वितरण किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए विशेष तौर पर महिला चिकित्सकों की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें निशुल्क परामर्श और दवाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में।  कमांडेट श्री पी.कुजूर एवं असिस्टेंट कमांडेट धर्मेन्द्र मीना और 222बटालियन के सभी जवानो ने इस कार्यक्रम में ....... उपस्थित थे।

बीजापुर-जांगला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CRPF-222 बटा.अल्फा कंपनी कमांडेट पी.कुजूर का सिविक एक्शन और खेल के साथ संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर-भैरमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जांगला स्थित सीआरपीएफ की 222 बटालियन की अल्फा कंपनी में कमांडेंट 222 बटालियन पी कुजूर के निर्देश अनुसार एक मेडिकल कैंप, सिविक एक्शन प्रोग्राम और छात्राओं का वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में 222 बटालियन के डॉक्टर SMO नागराजू अंबाडी एवं MO डॉक्टर रूपा ग्रामीण वासियों के समस्याओं को देखने एवं निवारण निवारण करने के लिए उपस्थित हुए। मेडिकल कैंप में आए हुए सैकड़ों ग्रामीण वासियों को मुफ्त में दवाई वितरित की गई एवं उनका चिकित्सक निरीक्षण किया गया। सभी ग्रामीण वासियों को सीआरपीएफ द्वारा वहीं पर भोजन भी प्रदान किया गया। इस बार सीआरपीएफ द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप में महिला डॉक्टर के आने से ग्रामीण महिलाओं में खुशी थी एवं अपनी समस्याएं खुलकर डॉक्टर को बता रही थी। वहीं शाम के समय मेडिकल कैंप के पश्चात जांगला बालिका आश्रम की छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी एवं छात्राओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन कराया गया जिसमें बालिकाश्रम की टीमें एवं मटवाड़ा...

बीजापुर-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जनप्रतिनिधियों के बीच मिनी स्टेडियम में मनाया गया आये महिलाओं को खाना और पानी तक की व्यवस्था नहीं सरपंचों का आरोप

Image
रामचंद्रम ऐरोला की रिपोर्ट। बीजापुर- मुख्य अतिथि विधायक बीजापुर माननीय विक्रम शाह मण्डावी कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर महामंत्री सुखदेव नाग,अशोक तलाण्डी और अन्य  8 मार्च 2020 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला मुख्यालय बीजापुर में हो रहे अत्याचार महिलाओं का अधिकार शोषण ज्वलंत मुद्दों पर का त्वरित  समाधान करते हुए महिलाओं को महिलाओं का संरक्षण अधिनियम को पूरी तरह से संरक्षण दिए जाने की मांगों के साथ निम्न-1. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार शोषण बंद किया जाए। 2.समस्त महिलाएं जो शासकीय संस्थाओं  में आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता/सहायिका रसोईया नैमेतिक भृत्यु मध्यान भोजन रसोइयों को नियमित करते हुए सम्मान कार्य और वेतन दिया जाए। 3.महिलाओं को बेवजह नक्सली नाम पर फर्जी मुठभेड़ झूठे केसों  में फंसा कर प्रताड़ित करना बंद किया जाए। 4. शिक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समस्त बालिका शा.हाई.शा.उच्चत्तर विधालयों में अनिवार्य  रूप से महिला प्रचार्य की नियुक्ति करते हुए समस्त बालिका आश्रम छात्रावासों में महिला अधीक्षको की व्यवस्था की जाए। 5.पूर्व की तरह चि...

बीजापुर-पोंजेर CRPF D/85में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कंपनी कमांडर अतुल कुमार यादव द्वारा महिलाओं का सम्मान

Image
बीजापुर-आज दिनांक 8/3/2020 को अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस अवसर पर D/85crpf पुनजेर कैंम्प में आदिवासी महिलाओ को जवानों ने बुलाकर उनको खाना खिलाया और अन्य आवश्यक सामग्री का  जैसे-साडी ,मच्छरदानी आदि का वितरण किया,कम्पनी कमांडर अतुल कुमार यादव के द्वारा उनको स्वाथ्य के बारे मे जागरूक  किया गया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैम्प में समपर्क  करने को कहा गया। और पूरे कार्यक्रम की तस्वीरें हमारे साथ साजा की।

अवैध शराब की बिक्री हुई तो थाना प्रभारी होंगे निलंबित, पुलिस अधीक्षक भी होंगे जिम्मेदार: श्री अवस्थी

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। मंत्री श्री भूपेश बघेल की विधानसभा में घोषणा के बाद डीजीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश रायपुर 5 मार्च 2020। विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी जिले में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा का मामला सामने आने पर पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित पुलिस अधीक्षक भी जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आज विधानसभा में भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उक्ताशय की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अवैध शराब की बिक्री, उत्पादन और सट्टा के मामले सामने आने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने संबंधित थाना प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी...