बीजापुर-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जनप्रतिनिधियों के बीच मिनी स्टेडियम में मनाया गया आये महिलाओं को खाना और पानी तक की व्यवस्था नहीं सरपंचों का आरोप

रामचंद्रम ऐरोला की रिपोर्ट।
बीजापुर- मुख्य अतिथि विधायक बीजापुर माननीय विक्रम शाह मण्डावी कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर महामंत्री सुखदेव नाग,अशोक तलाण्डी और अन्य  8 मार्च 2020 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला मुख्यालय बीजापुर में हो रहे अत्याचार महिलाओं का अधिकार शोषण ज्वलंत मुद्दों पर का त्वरित  समाधान करते हुए महिलाओं को महिलाओं का संरक्षण अधिनियम को पूरी तरह से संरक्षण दिए जाने की मांगों के साथ निम्न-1. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार शोषण बंद किया जाए।
2.समस्त महिलाएं जो शासकीय संस्थाओं  में आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता/सहायिका रसोईया नैमेतिक भृत्यु मध्यान भोजन रसोइयों को नियमित करते हुए सम्मान कार्य और वेतन दिया जाए।
3.महिलाओं को बेवजह नक्सली नाम पर फर्जी मुठभेड़ झूठे केसों  में फंसा कर प्रताड़ित करना बंद किया जाए।
4. शिक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समस्त बालिका शा.हाई.शा.उच्चत्तर विधालयों में अनिवार्य  रूप से महिला प्रचार्य की नियुक्ति करते हुए समस्त बालिका आश्रम छात्रावासों में महिला अधीक्षको की व्यवस्था की जाए।
5.पूर्व की तरह चिन्नगेलूर,पेद्दागेलूर,सारकेगुडा,कोरचोली,सावनार,नेण्ड्रा, कि महिलाओं के साथ व बच्चों के साथ मारपीट किया गया ऐसा कृत्य कि पूनः ना करे महिलाओं को सम्मान और जीने का अधिकार दिया जाए।
6. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के  लिए अधिक से अधिक समूह खोला जाए।
7. पूर्वी की तरह संचालित स्कूलों को वर्तमान में बंद किया गया उन स्कूलों को पुनः यथा  स्थान पर संचालित किया जावे।
8.हाल ही मे एडसमेटा के महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए गए कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किया जाए।
मांगों को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मिनी स्टेडियम बीजापुर में मनाने के बाद रोड शो निकाल कलेक्ट्रेट भवन पहुंच तहसीलदार बीजापुर को माननीय राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली,महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं महिला संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।इस कार्यक्रम को लेकर मोरमेड सरपंच प्रतिराम कुडियम,सरपंच सेन्ड्रा राजेन्द्र कुमार वासम,गुलांपेन्टा सरपंच मिच्चाराव खुश नहीं दिखे कारण जिन महिलाओं को रात के 3:00 बजे  तैयार कर जिला मुख्यालय लाया गया उनके खाने और पानी तक की व्यवस्था नहीं मिली वहीं   इन जनप्रतिनिधियों को सम्मान करने का मौका भी नहीं मिला।

  

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन