आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत सूखा राशन एवं पोषण आहार वितरण
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर दिनांक 03 अप्रैल 2020- बीजापुर जिले में 06 माह से 06 वर्ष के सभी बच्चों एवं तथा 15 से 49 एनीमिक महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए दिनॉक 02 अक्टूबर 2019 से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान आरंभ किया गया है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत चिन्हांकित हितग्राहियों को आंगनबाड़ी केंद्रो के माघ्यम से गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा था। कलेक्टर श्री के डी कुंजाम ने वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा 25 मार्च 2020 से 21 दिवस का लॉकडाउन का आदेश किया गया है, जिसके परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान किये जाने वाले गर्म भोजन की व्यवस्था बंद हो गयी है, अतः लॉकडाउन अवधि (21) दिवस हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत चिन्हांकित हितग्राहियों को सूखा राशन-चॉवल, गेहू, दाल, आलू, सोयाबीन बडी, चना का पैकेट बनाकर जिले के 06 माह से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती माता, शिशुवती माता, किशोरी बालिकाए एवं 15 से 49 वर्ष के एनीमिक महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के द्वारा आंगनबाडी में दर्ज हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार योजनांतर्गत रेडी टू इट (टी.एच.आर.) हितग्राहियों के घर घर में जाकर किया जा रहा है। सूखा राशन वितरण के समय स्वच्छता एवं सामाजिक दूरी का पालन भी किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का तरीका एवं जानकारी भी दिया जा रहा है।समाचार क्रमांक 114

Comments