भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी) बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरिया कमेटी के 03 माओवादियों का आत्मसमर्पण
बस्तर रेंज मे चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत् बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरिया कमेटी के 03 माओवादी 1. आलम बामों पिता स्व0आलम सुकलू उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा (एक्शन टीम डिप्टी कमाण्डर) 2. मोडि़यम सुंदर पिता मोडि़यम पाण्डू उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा (एक्शन टीम सदस्य) 3. मड़कम मोटू पिता सन्नू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा (ग्राम रक्षा दल /सप्लाई टीमका सदस्य)* ने आज दिनांक 12.01.2021 को उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स श्री कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर, श्री कमलोचन कश्यप, कमांडेंट 168 बटालियन श्री विकास पाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री आशीष कुंजाम के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया । आलम बामो पिता स्व0 आलम सुकलू उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा (एक्शन टीम डिप्टी कमांडर ) माओवदी संगठन में कार्य का विवरण :- 2003 को माओवादी स...