शहीद 17 जवानों में 5 एसटीएफ कोबरा बटालियन और 12 डीआरजी के जवान हैं!
SUKMA के जंगल में हुई मुठभेड़ के 20 घंटे बाद शहीद जवानों के शव बरामद किये गए
शहीद 17 जवानों में 5 एसटीएफ कोबरा बटालियन और 12 डीआरजी के जवान हैं
डीआरजी के शहीद सभी 12 जवान सुकमा जिले के ही रहने वाले थे
नक्सली 12 एके-47 समेत 15 हथियार भी लूटकर ले गए
छत्तीसगढ़ के सुकमा (SUKMA) में शनिवार को मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। लापता हुए जवानों के शव 20 घंटे बाद रविवार को मिले। शहीद होने वाले 12 जवान डीआरजी के और 5 एसटीएफ के हैं। डीआरजी के जो जवान शहीद हुए हैं वे सभी सुकमा (SUKMA) जिले के ही रहने वाले थे। नक्सली 12 एके-47 समेत 15 हथियार भी लूटकर ले गए। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को कसालपाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की खबर मिली थी। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ ओर कोबरा के 550 जवान शुक्रवार को दोरनापाल से रवाना किए गए।SUKMA
बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों को सरप्राइज एनकाउंटर में फंसाना चाह रहे थे, लेकिन नक्सलियों तक यह खबर पहले ही पहुंच गई। नक्सलियों ने रणनीति के तहत जवानों को जंगलों के अंदर तक आने दिया। जवान कसालपाड़ के आगे तक गए और जब नक्सली हलचल नहीं दिखी तो वे लौटने लगे। जैसे ही सुरक्षा बल कसालपाड़ से निकले, शाम करीब 4 बजे नक्सलियों के लगाए एंबुश में फंस गए। कसालपाड़ से कुछ दूर कोराज डोंगरी के पास नक्सलियों ने पहाड़ के ऊपर से जवानों पर हमला बोल दिया। अचानक हुई गोलीबारी में कुछ जवान घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला।
एसटीएफ के शहीद जवान
गीतराम राठिया, रायगढ़
नारद निषाद, बालोद
हेमंत पोया, कांकेर
अमरजीत खलको, जशपुर
मड़कम बुच्चा, सुकमा
डीआरजी के शहीद जवान
हेमंत दास माणिकपुरी, सुकमा
रमेश मदना, सुकमा
लिबरू राम, सुकमा
सोयम लच्छा, सुकमा
उईका कमलेश, सुकमा
पोडियम मुत्ता, सुकमा
उईका धुरवा, सुकमा
वंजाम नागेश, सुकमा
मड़कम मासा, सुकमा
पोडियाम लखमा, बीजापुर
मड़कम हिड़मा सुकमा
नितेंद्र बंजामी, सुकमा
राज्यपाल ने और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा (SUKMA) जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षा बल के जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Comments