एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री जी से महाविद्यालय छात्र-छात्राओं हेतु नए समय सारणी जारी करने की मांग
@अथवा प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन दिए जाने के लिए किया निवेदन संजय सारथी की रिपोर्ट @सोशल मीडिया एवं ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को भेजा गया पत्र - अमित आनन्द धरमजयगढ़ न्यूज़:- लगातार छात्र-छात्राओं के हित के लिए आवाज उठाने वाले एनएसयूआई धरमजयगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित आनंद ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से समस्त महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिये नये समय सारणी जारी करने हेतु विश्वविद्यालयों को आवश्यक निर्देश देने हेतु निवेदन पत्र भेजा है । इस वक्त संपूर्ण भारत कोविड-19 कोरोनावायरस जैसे भयानक वायरस के कारण पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन लगा हुआ है । ऐसे में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने वार्षिक परीक्षा संबंधी सूचना पाने हेतु इंतजार में हैं । छात्र-छात्राएं अभी इस असमंजस में है की उनकी वार्षिक परीक्षा होंगी या नहीं ?? "-: अमित आनंद ने बताया कि उन्होेने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के दुविधा को देखते हुए पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से इस विषय पर जल्दी कोई ठोस ...