video - हाथियों का कहर जारी, फिर ढहाए 2 घर

रमेश कुमार यादव की रिपोर्ट।
   पत्थलगांव,पत्थलगांव के तमता  क्षेत्र में हाथियों का कहर जारी है ग्राम बालाझार में देर रात घुसे हाथियों के दल ने 2 ग्रामीणों के घर ढहा दिए, दहशत में ग्रामीण घर छोड़कर भागे, खुले आसमान के नीचे गुजरी रात. हाथियों का उत्पात लगातार जारी है।
आए दिन जहां घर ढहा रहे हैं वहीं लोग रातजगा भी कर  रहे हैं। इन दिनों तमता क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। कल पंडरीपानी पतराटोली में  रात को घुसे हाथियों के एक दल ने  जमकर उत्पात मचाया 1ग्रामीण का घर को भी तोड़ दिया. रविवार रात समारू कोरवा व दुखनी बाई  ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया। इधर हाथियों के गांव में घुसने की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी, वे घर छोड़कर बाहर निकल गए। उनकी पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजरी। हाथियों की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। इधर वन अमला भी  हाथी प्रभावित इलाकों में डटा हुआ है। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल गांव में पहुंच गया। उन्होंने हाथियों को वहां से खदेड़ा तथा ग्रामीणों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन