जामबहार स्वर सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर जरुतमन्दो को राशन एवं मास्क मुहैया कराया।

भरत लाल सहूँ की रिपोर्ट रायगढ़।
नव दुर्गा महिला ग्राम संगठन, जामबहार  प्रदान संस्थान की मदद से आज अति गरीब परिवार तक राहत सामग्री पहुचाई। चावल एवं अन्य ज़रूरत के सामानों को एकल महिलाओं के परिवारों तक पहुचाया।

रायगढ़ लैलूँगा जामबहार पंचायत अन्तगर्त गरीब मजदूरी कर अपना गुजर बसर करने वाले लोगों समूह कार्यकर्ताओं के द्वारा मिलकर जरूरतमन्दो को राशन सब्जी व अन्य जरूरत के समान मुहैया कराया।गरीब परिवार लैलूंगा थाना क्षेत्र के जाम बहार पंचायत केरा मुड़ा मोहल्ला में निवासरत परिवार के है।जिनका जीवन यापन रोजाना रोजी मजदूरी कर दो वक्क्त के भोजन अपने परिवार के लिए अप्रेल तक21 दिन के लिए पूरे देश में लगे लगडॉउन कोरोना जैसे घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महामारी रूपी वायरस से देश के जनता को संक्रमित होने से बचने के लिए यह फैसला लिया गया था।किंतु इस कारण कुछ निम्म वर्ग के गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को दो वक्क्त के भोजन ब्यवस्था कर पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है।ऐसे लोगों को राशन मुहैया कराने के लिए हर सम्भव शासन भी ततपर नजर आ रहा है।वहीं समाज के कई ऐसे समाजसेवी खुलकर देश में आये इस विपदा के दौर में जरूरतमन्द लोगो को उनकी जरूरत के समान उपलब्ध कराने में खुलकर सामने आ रहे हैं।जहाँ घने जंगल के बीच बसे इस परिवार के लोगो के राशन के समस्या का जानकारी होते शासन भी एक ओर सजग हो गई जरूरतमन्दों को इनके जरूरत अनुरूप राशन सब्जी व अन्य समान वितरण किया।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन