बीजापुर-पेद्दाकोडेपाल सीआरपीएफ 222 बटालियन ने मनाया अंतरास्ट्रीय महिला दिवस

रिपोर्ट-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर। सीआरपीफ 222 बटालियन की ओर से जिले के अतिसंवेदनसिल क्षेत्र पेद्दाकोडेपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के दूर-दराज व नक्सल इलाके में महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में पेद्दाकोडेपाल,कायका, कडेर, कोयाईटपाल,आसपास के गांवों के के लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। 

महिला दिवस के अवसर पर आम जीवन में उपयोग के विभिन्न सामग्री जैसे साड़ी, कंबल, बर्तन आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को भी पढ़ने लिखने संबंधी सामानों का वितरण किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए विशेष तौर पर महिला चिकित्सकों की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें निशुल्क परामर्श और दवाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में।  कमांडेट श्री पी.कुजूर एवं असिस्टेंट कमांडेट धर्मेन्द्र मीना और 222बटालियन के सभी जवानो ने इस कार्यक्रम में ....... उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन