बीजापुर -नक्सलियो ने PMGSY के पेटी ठेकेदार की हत्या व कार्य में लगी गाड़ियों को कर दी आग के हवाले

रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर -जिला मुख्यालय के आवापल्ली के पास चेरकडोडी से भण्डारपाल्ली के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है जिस तरीके से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में जिन ठेकेदार द्वारा कार्य लिया जाता है उस कार्य को खुद ना कर पेटी में काम भी करवाया जाता है ऐसा ही एक मामला उसूर ब्लॉक के थाना इलमिडी क्षेत्र का सामने आ रहा है बिना सुरक्षा के काम करवाया जा रहा था  सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं था जहां काम करने के दौरान पेटी कांट्रेक्टर शेखर की नक्सलियों ने की हत्या और काम में लगे गाड़ियों को भी आग के हवाले  कर दी सूत्रों के हवाले से खबर जिसकी अधिकारिक पुष्टि हुई है। हमने उस क्षेत्र के अंतर्गत अधिकारी से फोन में संपर्क किया। एक तरफ कोरोनावायरस के चलते राज्य सरकार जिला प्रशासन की मुस्तैदी समय-समय पर सुरक्षा की मध्य नजर को देखते हुए सुरक्षा में कड़ी नजर रखी जा रही है वहीं दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के कार्य भी चल रहा है,जनता कर्फ्यू के बीच या घटना क्रम आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन