Posts

Showing posts from March, 2020

भटकते बालक को देखकर घरघोडा पुलिस ने दिखाया मानवता

Image
भरत लाल साहू की रिपोर्ट। ------------------------------------ घरघोडा....आज सुबह 12 बजे रायगढ रोड से आते एक बालक को देखकर घरघोडा पुलिस ने मानवता दिखाया है वही 112 गाड़ी की मदद से रायगढ रोड से  लाकर  पूछताछ किया गया। वही बालक ने गोपाल साय उम्र 16 वर्ष कुनकुरी पाकाटोली की रहने वाला बताया वही गेरवानी के किसी ढाबा मे काम करता है बताया वही ढाबा मालिक ने घर चले जाने की बात कही वही उक्त बालक  ने पैदल चलकर घरघोडा पहुँचा वही घरघोडा पुलिस ने देखकर  उसको नहला कर उसकी मदद की वही घरघोडा निवासी  एकेश्वर डनसेना  द्वारा भोजन खिला कर मदद किया गया  वहीं घरघोडा पुलिस द्वारा राहगीरों को भटकते देख पानी की व्यवस्था देख कर उचित व्यवस्था किया जा रहा है। वही बालक को उचित व्यवस्था साधन  को देखकर कुनकुरी भेज दिया गया है वही मुख्य रूप से घरघोडा थाना प्रभारी कृष्ण कांत सिंह .संत पटेल उद्धव पटेल , अनूप  मिंज आशिक पन्ना  ,नंद कुमार यादव  ,उमाशंकर भगत जनार दास ,थाना स्टाफ घरघोड़ा सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पत्रकारों को स्वतंत्रता से काम करने से नही रोक सकती है पुलिस, बदसलूकीज करने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के खिलाफ की जायेगी पुलिस महानिर्देशक के पास लिखित शिकायत

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए पूरे भारत मे किये गए लॉक डाउन की वजह से रायगढ़ जिले के अंतिम ग्राम बाकारुमा में फसे हुए 250 मजदूरों को बाकारुमा के हायर सेकंडरी स्कूल में डॉक्टरी परीक्षण कर आगे निर्देश मिलने तक रखा गया है। जिसमे नवजात बच्चें,बुजुर्ग,महिला व पुरुष शामिल है। रोके गए मजदूरों को कल से हायर सेकंडरी स्कूल में रखकर उनके रख-रखाव व खाने की व्यवस्था की बात कही गयी थी परंतु सरकार के रख-रखाव व खाने पीने की सुविधा की वायदे के पोल बिल्कुल खोखले नज़र आते है। ये सब बात ग्रामपंचायत बाकारुमा सरपंच हेतराम राठिया व आस-पास के ग्रामीणों द्वारा भी बोला जा रहा है कि रोके गए मजदूरों को दूसरे जगह भेजने की मांग लगातार की जा रही है।की पिछले 24 घंटो में मजदूरों को आज दोपहर से लगभग 3:30 बजे एक बार खाना मुहैया करवाया गया। परंतु खाने में कीड़े के निकलने से फसे हुए सभी मजदूरों ने खाना खाने से इंकार कर दिया व कुछ देर के लिए वहाँ भगदड़ सी मच गई। मौके पर तैनात दो सिपाहियों ने तत्काल अपने बड़े सक्षम अधिकारी धरमजयगढ़ एस.डी.ओ.पी. सुशील कुमार नायक को घटना की सूचना दी। जिसके पश्चात...

लॉक डाउन में दूसरे प्रदेश से आए मरीजों की रिपोर्टिंग करने गए नवभारत के पत्रकार की पुलिस द्वारा लाठी से पिटाई ! कहा, गले मे लटके आई कार्ड दिखाने बाद भी पिटा

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। रायगढ़। पूरे देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच रायगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां पर रिपोर्टिंग करने गए दैनिक समाचार पत्र नवभारत के पत्रकार को पुलिस ने लाठी से पीटा है। पत्रकार ने बताया कि वह गांव में कुछ लोग दूसरे स्टेट से आए थे। इसकी सूचना उसने उपसरपंच को दी थी और उसी की खबर को कवर करने के लिए वह पहुंचा था। घटना के बारे में बताते हुए पीड़ित पत्रकार ने कहा कि यह घटना कल शाम करीब 7 बजे की है। तमनार क्षेत्र के मिलूपारा में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार वीरेंद्र साहू को खबर मिली कि कुछ लोग दिल्ली से यहां आए हुए हैं। जो पिछले 19 तारीख से यहां ठहरे हुए हैं। जिसकी सूचना उसने सुबह गांव के उप सरपंच को दी थी। उप सरपंच के कहने पर उन सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखने को कहा गया। शाम को जांच के लिए मेडिकल टीम भी आने वाली थी। पत्रकार भी अपने वरिष्ठ के कहने पर खबर की रिपोर्टिंग करने के लिए वहां पहुंचा था। इतने में सादे वर्दी में कुछ पुलिस वाले वहां आए और लाठी चलाना शुरु कर दिया पत्रकार वीरेंद्र ने बताया कि उसने इस बाबत पुलिस वालों से कहा भी कि वह नवभारत प्रेस का...

राशनकार्डधारियों को मिलेगा 2 माह का एकमुश्त नि:शुल्क राशन

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर 26 मार्च 2020- कलेक्टर श्री के डी कुंजाम ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार  राज्य में COViD-19 संक्रामक के प्रबंधन के अंतर्गत लिए गए निर्णय अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अंत्योदय प्राथमिकता निशक्तजन एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्ड धारियों को माहअप्रैल एवं मई 2020 का चावल एकमुश्त नि:शुल्क वितरण शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से किया जाएगा। जिसके लिए कलेक्टर श्री कुंजाम ने बीजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया  है। राशन कार्ड धारियों को चावल को छोड़कर शक्कर, चना, गुड़ एवं एपीएल चावल निर्धारित दर पर वितरण किया जावेगा। सभी नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में कोटवार के माध्यम से दो माह का चावल नि:शुल्क वितरण की मुनादी अवश्य करवाएंगे। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को राशन वितरण के दौरान हितग्राहियों को मुंह पर मास्क अथवा टावल या रुमाल बांधने हेतु प्रेरित करेंगे एवं प्रत्येक हितग्राहियों को ...

बीजापुर- नगर पालिका अध्यक्ष बेहनूर रावतिया का जनता से अपील व सहयोग के लिए फोन न.जारी

Image
बीजापुर:- नगर पालिका अध्यक्ष नवनिर्वाचित श्री बेहनूर रावतिया  हमेशा ही नगरपालिका की स्वच्छता हो या गलियों की कार्य की प्रगति पर ले जाने की बात हो वे सोशल मीडिया में भी निजी जिंदगी में भी चर्चाओं में रहने वालों में शुमार है वही बात करे कोरोनावायरस को लेकर वे चिंतित और उनकी अपील जनता से की उन्होंने क्या कहा विस्तार से पढ़िए-  बीजापुर की जनता से मेरा अपील है कि वे घर से बाहर ना निकले क्योंकि यह वायरस जानलेवा है जितना हो सके अपने ही घर में रहे और कुछ काम पड़ता है तो मात्र एक व्यक्ति उस काम को करके घर वापस लोटे बेवजह ना घुमे नहीं तो जान से हाथ धोकर बैठना पड़ेगा। आज पूरे विश्व  में कोरोनावायरस जैसे महामारी का प्रकोप फैला हुआ है जिसका असर हमारे बीजापुर जिले में भी देखा जा सकता है गरीब परिवारों की परेशानियों को देखते हुए जरूरतमंदों को राशन घर-घर पहुंचाने का साहसी कदम उठाया है।       वे नीचे दिए गए नंबरो पर संपर्क करें। मोबाइल नंबर ‌‌:-    6260714410    9424233925                     ...

बीजापुर -नक्सलियो ने PMGSY के पेटी ठेकेदार की हत्या व कार्य में लगी गाड़ियों को कर दी आग के हवाले

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर -जिला मुख्यालय के आवापल्ली के पास चेरकडोडी से भण्डारपाल्ली के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है जिस तरीके से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में जिन ठेकेदार द्वारा कार्य लिया जाता है उस कार्य को खुद ना कर पेटी में काम भी करवाया जाता है ऐसा ही एक मामला उसूर ब्लॉक के थाना इलमिडी क्षेत्र का सामने आ रहा है बिना सुरक्षा के काम करवाया जा रहा था  सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं था जहां काम करने के दौरान पेटी कांट्रेक्टर शेखर की नक्सलियों ने की हत्या और काम में लगे गाड़ियों को भी आग के हवाले  कर दी सूत्रों के हवाले से खबर जिसकी अधिकारिक पुष्टि हुई है। हमने उस क्षेत्र के अंतर्गत अधिकारी से फोन में संपर्क किया। एक तरफ कोरोनावायरस के चलते राज्य सरकार जिला प्रशासन की मुस्तैदी समय-समय पर सुरक्षा की मध्य नजर को देखते हुए सुरक्षा में कड़ी नजर रखी जा रही है वहीं दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के कार्य भी चल रहा है,जनता कर्फ्यू के बीच या घटना क्रम आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।।

राशन, सब्जी व फल विक्रेताओं को दुकान के बाहर अनिवार्यत: मूल्य सूची लगाने के निर्देश, उल्लंघन करने पर बंद करवा दी जाएगी संबंधित दुकान

Image
⭕31 मार्च तक घरों में ही बने रहे लोग⭕ ⭕कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम व सीएसपी ने गश्त कर लोगों को दी समझाईश⭕ भरत साहू की रिपोर्ट। रायगढ़ कोरोना के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम व बचाव के संंबंध में कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने संपूर्ण जिले को आगामी 31 मार्च 2020 तक लॉक डाऊन करने हेतु आदेशित किया है। इस आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री यशंवत कुमार के निर्देशानुसार एसडीएम रायगढ़ श्री आशीष कुमार देवांगन तथा सीएसपी श्री अविनाश ठाकुर ने आज पूरे शहर का गश्त कर बेवजह घूम रहे लोगों को हालात की गंभीरता से अवगत कराते हुए अनावश्यक न घूमने तथा 31 मार्च तक लॉक डाऊन की अवधि में अपने-अपने घरों में बने रहने की समझाईश दी और कहा गया कि अब से आदेश के उल्लंघन किये जाने पर सीधे दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अति आवश्यक श्रेणी में नहीं रखे कुछ दुकान जैसे मोटर गैरेज, सबमॢसबल पंप आदि की दुकानों का संचालन किया जा रहा था, जिसे अधिकारियों ने तत्काल बंद करवाया। इसके साथ ही चेम्बर आफ  कामर्स एवं फल तथा सब्जी विक्रेताओं की बैठक ली गयी तथा उन्हें भी समझाईश दी कि राशन, फल, सब्जियों के विक्रय के दौरान उसकी...

video - हाथियों का कहर जारी, फिर ढहाए 2 घर

Image
रमेश कुमार यादव की रिपोर्ट।    पत्थलगांव,पत्थलगांव के तमता  क्षेत्र में हाथियों का कहर जारी है ग्राम बालाझार में देर रात घुसे हाथियों के दल ने 2 ग्रामीणों के घर ढहा दिए, दहशत में ग्रामीण घर छोड़कर भागे, खुले आसमान के नीचे गुजरी रात. हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। आए दिन जहां घर ढहा रहे हैं वहीं लोग रातजगा भी कर  रहे हैं। इन दिनों तमता क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। कल पंडरीपानी पतराटोली में  रात को घुसे हाथियों के एक दल ने  जमकर उत्पात मचाया 1ग्रामीण का घर को भी तोड़ दिया. रविवार रात समारू कोरवा व दुखनी बाई  ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया। इधर हाथियों के गांव में घुसने की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी, वे घर छोड़कर बाहर निकल गए। उनकी पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजरी। हाथियों की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। इधर वन अमला भी  हाथी प्रभावित इलाकों में डटा हुआ है। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल गांव में पहुंच गया। उन्होंने हाथियों को वहां से खदेड़ा तथा ग्रामीणों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

शहीद 17 जवानों में 5 एसटीएफ कोबरा बटालियन और 12 डीआरजी के जवान हैं!

Image
SUKMA के जंगल में हुई मुठभेड़ के 20 घंटे बाद शहीद जवानों के शव बरामद किये गए शहीद 17 जवानों में 5 एसटीएफ कोबरा बटालियन और 12 डीआरजी के जवान हैं डीआरजी के शहीद सभी 12 जवान सुकमा जिले के ही रहने वाले थे नक्सली 12 एके-47 समेत 15 हथियार भी लूटकर ले गए  छत्तीसगढ़ के सुकमा (SUKMA) में शनिवार को मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। लापता हुए जवानों के शव 20 घंटे बाद रविवार को मिले। शहीद होने वाले 12 जवान डीआरजी के और 5 एसटीएफ के हैं। डीआरजी के जो जवान शहीद हुए हैं वे सभी सुकमा (SUKMA) जिले के ही रहने वाले थे। नक्सली 12 एके-47 समेत 15 हथियार भी लूटकर ले गए। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को कसालपाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की खबर मिली थी। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ ओर कोबरा के 550 जवान शुक्रवार को दोरनापाल से रवाना किए गए। SUKMA बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों को सरप्राइज एनकाउंटर में फंसाना चाह रहे थे, लेकिन नक्सलियों तक यह खबर पहले ही पहुंच गई। नक्सलियों ने रणनीति के तहत जवानों को जंगलों के अंदर तक आने दिया। जवान कसालपाड़ के आगे तक गए और जब न...

बीजापुर-राशन,मेडिकल,पेट्रोल एवं गैस एजेंसी सहित जरूरी दुकानें रहेंगी खुली,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर-बीजापुर नोवेल कोरोना वायरस जो कि एक संक्रामक बीमारी है जो विश्व के विभिन्न देशों में कुछ ही हफ्तों में महामारी का रूप ले चुकी है। शासन द्वारा स्वास्थ्य की दृष्टि से कोरोना वायरस के संपर्क से पीडि़त, संदेही से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। इसी के मद्देनजर लोगों के मोमेन्ट को कम से कम रखने के लिए कलेक्टर के.डी. कुंजाम ने शासन द्वारा जारी एपिडेमिक डिसीज एक्ट, 1897 के संदर्भ में जारी आदेश तथा इसके अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला बीजापुर के समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संक्रमण से बचाव एवं स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु कई विभिन्न संस्थाओं, दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि को 31 मार्च 2020 या आगामी आदेश पर्यन्त तक अनिवार्य रूप से बंद रखने हेतु आदेशित किया है। इस दौरान सभी मण्डियां व दुकान व ठेला (सब्जी, फल, अनाज), मेडिकल स्थापनायें एवं मेडिकल दुकान, ट्रांसपोर्ट नगर व गुड्स एवं कैरियर सेवाएं, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, बैकिंग सेवाएं (जिनमें एक समय में 10 से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं होंगे), एटीएम, मीडिय...

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घर उजाड़ गए और लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ है

Image
रमेश कुमार यादव। पत्थलगांव  : पत्थलगांव के ग्राम पंचायत पंडरीपानी  पतराटोली में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार झुंड में लगभग एक दर्जन हाथी थे, जो एक मकान  तोड़कर अनाज चट कर गए। हाथियों ने  रकबर चौहान  के खपरैल मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। साथ ही उनके घर के भीतर रखे चावल व अन्य अनाज चट कर गए । रात में जब ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे, तब अचानक हाथियों की चिघाड़ सुनाई दी। लोग पहले तो डर के मारे अपने घरों में ही दुबके रहे, लेकिन जैसे ही   चार दिवारी  ढाने की आवाज सुनी लोग अपने घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद ग्रामीण युवकों ने हिम्मत जुटाकर मशाल जलाई और टीन पीटना शुरू किया, तब हाथियों का झुंड पास के जंगल की तरफ भाग गया। हाथी फिर न आ जाएं, इस दहशत में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई। 

बीजापुर जिले में धारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को लेकर जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश जिले में सभा, धरना, रैली, जुलूस, धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजनितिक कार्यक्रम प्रतिबंधित

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर  19 मार्च 2020- बीजापुर जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में सभा, धरना, रैली, जुलूस, धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजनितिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध लग गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के डी कुंजाम ने आज धारा-144 लागू करते हुए आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) एक संक्रमण बीमारी है। जो विश्व के विभिन्न देशों में कुछ ही हप्तो में महामारी का रूप ले रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के सम्पर्क से पीड़ित संदेही से दूर रहने की सक्त हिदायत है। कोरोना वायरस (कोविड-19) रेग्युलेशन के अंतर्गत इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए संक्रमण व्यक्ति को घर संगरोध में चिकित्सा हेतु लाया जाना सुनिश्चित किया जावें। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि इससे बचने के सभी संभावित उपाय अमल में लाया जावे। संक्रमण से बचाव हेत जिला  बीजापुर में स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियत्रंण में रखने हेतु विभिन्न प्रकार के सभा, घरना, रैली, जुलूस, धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजनीत...

बीजापुर-DFO व SDOF वनमंडल बीजापुर का एकदिवसीय मिलन व ट्रांसफर कर्मियों का विदाई समारोह का आयोजन

Image
रिपोर्ट-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर- जिला मुख्यालय के वन मंडल द्वारा एक दिवसीय मिलन समारोह ट्रांसफर कर्मियों की विदाई के उपलक्ष्य में तेंदुहाल बीजापुर में वनमंडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार साहु व SDOP पी एन आर नायडू,सुनील रठौर बीजापुर ने आये सभी कर्मचारियों को संबोधन में स्वागत किया और जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर अन्य जिलों में हुआ व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों से उनकी कमी हमेशा होगा इसका जिक्र करते हुए हमेशा सकारात्मक सोच को रखकर आगे के कार्य करने पर भी कर्मचारियों की मनोबल को बढ़ाया वही इस कार्यक्रम में बीजापुर पत्रकारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया और सभी से आग्रह भी वन मंडल के अंतर्गत कोई भी जानकारी हो इस संबंध में पूरी जानकारी मुझसे लेवे ताकि आपके लिए और हमारे लिए तथ्यहीन हो खबर वह हमारे वन मंडल के विकास में सहयोग बन सके। इस सम्मेलन में जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ उन्हें सप्रेम वेट दिया गया,उन्हं  कर्मचारियों का नाम व विभाग अकाउंटेंट-के पी उपाध्याय,चन्द्रशेखर कोडे राजस्व विभाग एवं भट को विदाई दिया गया तत्पश्चात सभी कर्मचारी वर्ग एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो...

होली त्योहार में तीन चोर सुनसान का फ़ायदा उठाकर कर रहे थे बैल की चोरी

Image
एक चढ़ा पुलिस के हत्थे व दो हुए फ़रार reporter-sanjay sarthi  रैरुमा चौकी अंतर्गत होली त्योहार में तीन चोर सुनसान का फायदा उठाकर ग्राम- ससकोबा व चरखापारा से 17 नग बैल चोरी कर फ़रार होने की फ़िराक में थे। तभी चरखापारा निवासी भुवन लाल यादव के द्वारा रैरुमाखुर्द चौकी में आकर लिखित में आवेदन दिया गया कि चरखापारा निवासी प्रीत यादव उम्र- 27 पिता- नकुल यादव, सूरज राठिया उम्र- 28 पिता- चेतन राठिया एवम रेवा यादव उम्र- 35 वर्ष द्वारा 17 नग बैल जिसकी कीमत लगभग 1लाख 25हजार बताई जा रही है उसे हाँक कर लाया जा रहा है। जिसकी सूचना पाते ही चौकी प्रभारी धनीराम राठौर व उनकी टीम ने मौक़े वारदात पर पहुँचकर चरखापारा(काजुबाड़ी) के पास 17 नग बैल को दबिश देकर चौकी लाया गया। मौक़े से दो आरोपी फ़रार हो गए व  एक मुख्य आरोपी प्रीत यादव को रंगे हाथ पकड़ा गया जिसे IPC धारा 379.34 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। दो फ़रार आरोपियों की शिनाख्त की जा चुकी है जिसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है। बैल की पहचान कर उन्हें उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया।

बीजापुर-पेद्दाकोडेपाल सीआरपीएफ 222 बटालियन ने मनाया अंतरास्ट्रीय महिला दिवस

Image
रिपोर्ट-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर। सीआरपीफ 222 बटालियन की ओर से जिले के अतिसंवेदनसिल क्षेत्र पेद्दाकोडेपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के दूर-दराज व नक्सल इलाके में महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में पेद्दाकोडेपाल,कायका, कडेर, कोयाईटपाल,आसपास के गांवों के के लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया।  महिला दिवस के अवसर पर आम जीवन में उपयोग के विभिन्न सामग्री जैसे साड़ी, कंबल, बर्तन आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को भी पढ़ने लिखने संबंधी सामानों का वितरण किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए विशेष तौर पर महिला चिकित्सकों की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें निशुल्क परामर्श और दवाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में।  कमांडेट श्री पी.कुजूर एवं असिस्टेंट कमांडेट धर्मेन्द्र मीना और 222बटालियन के सभी जवानो ने इस कार्यक्रम में ....... उपस्थित थे।

बीजापुर-जांगला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CRPF-222 बटा.अल्फा कंपनी कमांडेट पी.कुजूर का सिविक एक्शन और खेल के साथ संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर-भैरमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जांगला स्थित सीआरपीएफ की 222 बटालियन की अल्फा कंपनी में कमांडेंट 222 बटालियन पी कुजूर के निर्देश अनुसार एक मेडिकल कैंप, सिविक एक्शन प्रोग्राम और छात्राओं का वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में 222 बटालियन के डॉक्टर SMO नागराजू अंबाडी एवं MO डॉक्टर रूपा ग्रामीण वासियों के समस्याओं को देखने एवं निवारण निवारण करने के लिए उपस्थित हुए। मेडिकल कैंप में आए हुए सैकड़ों ग्रामीण वासियों को मुफ्त में दवाई वितरित की गई एवं उनका चिकित्सक निरीक्षण किया गया। सभी ग्रामीण वासियों को सीआरपीएफ द्वारा वहीं पर भोजन भी प्रदान किया गया। इस बार सीआरपीएफ द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप में महिला डॉक्टर के आने से ग्रामीण महिलाओं में खुशी थी एवं अपनी समस्याएं खुलकर डॉक्टर को बता रही थी। वहीं शाम के समय मेडिकल कैंप के पश्चात जांगला बालिका आश्रम की छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी एवं छात्राओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन कराया गया जिसमें बालिकाश्रम की टीमें एवं मटवाड़ा...

बीजापुर-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जनप्रतिनिधियों के बीच मिनी स्टेडियम में मनाया गया आये महिलाओं को खाना और पानी तक की व्यवस्था नहीं सरपंचों का आरोप

Image
रामचंद्रम ऐरोला की रिपोर्ट। बीजापुर- मुख्य अतिथि विधायक बीजापुर माननीय विक्रम शाह मण्डावी कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर महामंत्री सुखदेव नाग,अशोक तलाण्डी और अन्य  8 मार्च 2020 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला मुख्यालय बीजापुर में हो रहे अत्याचार महिलाओं का अधिकार शोषण ज्वलंत मुद्दों पर का त्वरित  समाधान करते हुए महिलाओं को महिलाओं का संरक्षण अधिनियम को पूरी तरह से संरक्षण दिए जाने की मांगों के साथ निम्न-1. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार शोषण बंद किया जाए। 2.समस्त महिलाएं जो शासकीय संस्थाओं  में आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता/सहायिका रसोईया नैमेतिक भृत्यु मध्यान भोजन रसोइयों को नियमित करते हुए सम्मान कार्य और वेतन दिया जाए। 3.महिलाओं को बेवजह नक्सली नाम पर फर्जी मुठभेड़ झूठे केसों  में फंसा कर प्रताड़ित करना बंद किया जाए। 4. शिक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समस्त बालिका शा.हाई.शा.उच्चत्तर विधालयों में अनिवार्य  रूप से महिला प्रचार्य की नियुक्ति करते हुए समस्त बालिका आश्रम छात्रावासों में महिला अधीक्षको की व्यवस्था की जाए। 5.पूर्व की तरह चि...

बीजापुर-पोंजेर CRPF D/85में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कंपनी कमांडर अतुल कुमार यादव द्वारा महिलाओं का सम्मान

Image
बीजापुर-आज दिनांक 8/3/2020 को अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस अवसर पर D/85crpf पुनजेर कैंम्प में आदिवासी महिलाओ को जवानों ने बुलाकर उनको खाना खिलाया और अन्य आवश्यक सामग्री का  जैसे-साडी ,मच्छरदानी आदि का वितरण किया,कम्पनी कमांडर अतुल कुमार यादव के द्वारा उनको स्वाथ्य के बारे मे जागरूक  किया गया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैम्प में समपर्क  करने को कहा गया। और पूरे कार्यक्रम की तस्वीरें हमारे साथ साजा की।

अवैध शराब की बिक्री हुई तो थाना प्रभारी होंगे निलंबित, पुलिस अधीक्षक भी होंगे जिम्मेदार: श्री अवस्थी

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। मंत्री श्री भूपेश बघेल की विधानसभा में घोषणा के बाद डीजीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश रायपुर 5 मार्च 2020। विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी जिले में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा का मामला सामने आने पर पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित पुलिस अधीक्षक भी जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आज विधानसभा में भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उक्ताशय की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अवैध शराब की बिक्री, उत्पादन और सट्टा के मामले सामने आने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने संबंधित थाना प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी...

बीजापुर-जिला मुख्यालय के पोंजेर,पदेडा,गंगालूर और रेड्डी में सीआरपीएफ-85बटालियन द्वारा सामूहिक सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

Image
बीजापुर-अति संवेदनशील क्षेत्र  के नाम से जाना जाता है बीजापुर ब्लाक के गंगालूर रोड में पोंजेर नाला किनारे बसा CRPF-85 बटालियन में आज सिविक एक्शन शिविर का आयोजन एक दिवसीय पोंजेर,पदेडा,गंगालूर,रेडडी में रखा गया था या पूरा डीआईजी सीआरपीएफ श्री कोमल सिंह के मार्गदर्शन में जिनके सहयोगी ,सीआरपीएफ85 बटालियन कमांडेंट यादवेंद्र सिंह यादव ,टू आई सी पी.आर.मिश्रा, उप कमांडेंट प्रकाश सिंह बादल,डॉक्टर एम उदय कुमार, ,कंपनी कमांडर अतुल कुमार यादव,डाँ.मनीर खान, सहायक कमांडेंट अविनाश राय,चंद्रभान सिंह,उप कमांडेट दीपक यादव द्वारा क्षेत्र के लोगों को जरूरत की चीजें जैसे कंबल महिलाओं को साड़ी,कढाई,बाल्टी,बस्तर में चलने वाली मलेरिया मुक्त अभियान से सभी को मच्छरदानी अंदरूनी क्षेत्रों में लाइट की समस्या होता हैं इसलिए सोलर लेंप्स क्षेत्र के बच्चों युवा लोगों के लिए लूंगी गमछा ट्रैकसूट खेल सामग्री क्रिकेट खेलने बैट बॉल,वॉलीबॉल स्कूली छात्रों के लिए स्कूल बैग्स पेन कॉपी कंपास बॉक्स और बीमार लोगों को  चेकअप कर दवाई वितरण किया गया, इस दौरान विभिन्न गांव के  सरपंच तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित...

केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुये राष्ट्रपति श्री कोविंद

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। राज्यपाल सुश्री उईके और मुख्यमंत्री श्री बघेल की मौजूदगी में 74 विद्यार्थियों को दिये गोल्ड मेडल, पीएचडी डिग्री से भी 75 विद्यार्थियों को नवाजा* रायपुर, 02 मार्च 2020/ गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर बिलासपुर में आज राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 8वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की और 74 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा 75 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। सुबह 11 बजे शुरू हुये इस दीक्षांत समारोह में 9 संकायों के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड प्रदान किये गये। इससे पहले दीक्षांत समारोह शोभायात्रा निकाली गई और विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रपति श्री कोविंद ने समूह फोटो भी खिंचाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री अशोक मोडक, कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता और कुलसचिव प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह में 74 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया। जिनमें 44 छात्राएं एवं 30 छात्र शामिल रहे। इसी प्रकार 75 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि द...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री के रूप में प्रस्तुत किया दूसरा बजट

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट।  किसानों के लिए राजीव  किसान न्याय योजना: 5100 करोड़ रूपए का प्रावधान: किसानों को मिलेगी समर्थन मूल्य के अंतर की राशि दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों का 1 जुलाई 2020 से संविलियन वर्ष 2020-21 के लिए कोई नया कर प्रस्तावित नहीं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए 550 करोड़ और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान बेमेतरा, जशपुर, धमतरी और बालोद जिले के अर्जुंदा में उद्यानिकी महाविद्यालय और लोरमी में कृषि महाविद्यालय की घोषणा तांेगपाल, कंुआकोण्डा में छात्रावास सहित नवीन महाविद्यालय: सुकमा, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर और तखतपुर में कन्या महाविद्यालय खुलेंगे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में होगी खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना राजपुर (धमधा) में फिशरीज पॉलिटेक्निक की स्थापना बेमेतरा और तखतपुर में खुलेंगे डेयरी डिप्लोमा महाविद्यालय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1893 करोड़ रूपए का प्रावधान गिरौदपुरी में गुरूकुल विद्यालय की स्थापना, कंडेल में महाविद्यालय 3 इंजीनियरिंग कॉलेज और 5 पॉलिटेक्...