Posts

Showing posts from December, 2019

आखिर में सीएम भुपेश बघेल सड़क मार्ग से गये रायपुर,रायगढ़ में हेलीकॉप्टर हुआ खराब

Image
भरत लाल साहू की रिपोर्ट। उड़ीसा से सपरिवार मंदिर दर्शन कर लौट रहे सीएम भुपेश बघेल के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी और उन्हें रायगढ़ से बाई रोड रायपुर जाने का फैसला लेना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम भुपेश बघेल उड़ीसा से वापसी के दौरान रायगढ़ के जिंदल एयर स्ट्रिप्स पर हेलीकॉप्टर में फ्यूल के लिए लैंड किये लेकिन फ्यूल भरे जाने के बाद भी हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में दिक्कत आने लगी तो मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से रायपुर जाना तय किया और सड़क मार्ग से ही रायपुर रवाना हुए। जिला ब्यूरो रायगढ़   भरत लाल साहू Mo 9584540477

बीजापुर में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की बजाय 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने का आरोप!

Image
रिपोर्टर रत्तू  तेलम@बीजापुर। छत्तीसगढ़  के बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़  के बाद गिरफ्तारी पर सवाल उठे हैं. बीजापुर के पीड़िया के जंगल-पहाड़ गोटपल्ली में नक्सलियों  द्वारा पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला बीते 30 दिसंबर को किया गया था. पुलिस का दावा है कि सुरक्षा बल के जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भागने लगे. इसी दौरान पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसी गिरफ्तारी पर आदिवासी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा बल के जवानों ने जिन पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, वे नक्सली नहीं हैं. आदिवासी ग्रामीणों का एक समूह मंगलवार को बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी से मिलने पहुंचा. ग्रामीणों के दल ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबल के जवानों ने निर्दोष आदिवासियों के साथ मारपीट की. जवानों पर 15000 रुपये भी चुराने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने मुठभेड़ को  फर्जी बताते हुए . विधायक विक्रम  मंडावी से मिलकर ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई. ग्रामीणों ने नक्सली बताकर गिरफ्तार किए गए युवकों को रिहा करने की मांग भी की है. ...

न्यू बस स्टैंड के पीछे चट्टानपारा के नाम से जाने जाने वाला वार्ड नंबर 12 सुभाष चन्द्र फारेस्ट ..

Image
बीजापुर -जिला मुख्यालय के नगर पालिका वार्ड नंबर 12 सुभाष चन्द्र न्यू बस स्टैंड पीछे चठानपारा के नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र में कुछ समय से जमीन की मांग को लेकर कुछ महिलाओं का संघर्ष विराम लेने का नाम नहीं ले रहा वही बात करें प्रशासन की फॉरेस्ट अधिकारियों के द्वारा कई बारे में ऑरेंज एरिया बता कर जिनके द्वारा कब्जा करने कोशिश की उन्हें रोकना और इन्हें समझाने का काम किया पर इन्ह महिलाओं का कहना है की उस क्षेत्र में बसे अन्य लोग भी इस क्षेत्र में आना चाहिए उन्हें छोड़ दिया गया हमारे पास रहने को घर नहीं जमीन नहीं किराए के मकान पर गुजारा करना पड़ रहा है अपने बच्चों का पालन पोषण और किराए की रकम चुका रहे है कमाई इतना ज्यादा नहीं हमारी दिक्कत हो रहा है। जिस प्रकार और बसे हुए लोग है उसी तरह ही हम यहां पर मकान बना कर नगरपालिका टैक्स पटाकर अपने जीवन यापन करना चाहते हैं लेकिन जिस प्रकार कुछ दिन पहले फॉरेस्ट आफिस से  तहसीलदार बीजापुर के पास जाकर परमिशन मांगने की बात कही थी महिलाओं को उसी प्रकार जब तहसीलदार महोदय बीजापुर में गये लोग तो उन्हें फिर फारेस्ट आफिस खाली हाथ वापिस कर दिया कु...

सालासर स्टील प्लांट में कर्मचारियों द्वारा रोड़ जाम।

Image
रायगढ़। गेरवानी स्थित सालासर स्टील प्लांट में मेन रोड को कर्मचारियों ने आज जाम कर दिया है। आपको बता दें कि उक्त प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले लगभग 4 महीने से वेतन नही मिला है। जिसका लिखित शिकायत जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को दे चुके हैं। खबर लिखे जाने तक पूंजीपथरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच चुक हुई है, वही कंपनी के मुख्य प्रबंधन के भी मौके पर पहुंचने की जानकारी मिल रही है प्रबधक व कम्पनी के कर्मचारियों के बीच बात हो रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक जिले स्तर का कोई कोई अधिकारी मोके पर अभी तक नही पहुंचा है। जिला ब्यूरो रायगढ़   भरत लाल साहू Mo 9584540477

एसईसीएल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की उड़ा रही खील्ली.

Image
भरत लाल साहू।     एसईसीएल छाल खुली खदान में होने वाली ब्लास्टिंग से प्रभावित ग्राम खेदापाली के लोगो के घर में पीने तक की पानी में बालू एवं कोयले के टुकड़े निकल रहा है शासकीय स्कुल एवं आंगनबाड़ी जो की ब्लास्टिंग पोइंट से नजदीक है जिससे स्कूल भवन जर्जर हो चूका है उसे नजरअंदाज कर किसी भी होने वाली घटना को नेवता दिया जा रहा है छोटे बच्चे जो देश के भविस्व है उनकी जिंदगी को हाथ पे रख स्कूल जाने में मजबूर है स्कूल एवं आंगनबाड़ी के छोटे  बच्चे मज़बूरी में उस पानी का सेवन करना पड़ रहा है इससे कई   प्रकार की बीमारी का भी खुले आम नेवता दिया जा रहा है और यहाँ के लोगो  को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिला ब्यूरो रायगढ़ भरत लाल साहू Mo 9584540477

रायगढ़ जिले की पूंजीपथरा पुलिस की गाय तस्करी पर की गई बड़ी कार्यवाही जिले में जब से SP संतोष कुमार सिंह ने जब से अपना कमान संभाले है तब से बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रहा है

Image
भरत शाहू@ रायगढ़!  पूंजीपथरा में अवैध रूप से गाय बैला तस्करी करने वालों लोगों पर प्रशासन ने कसा सिकंजा रायगढ़ जिले में गाय तस्करी करने वाले लोगों का हौसला इतना बुलंद हो रहा है होते जा रहा है जिस पर पूंजीपथरा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही देखा गया है अपराध क्र.242/19 धारा पशुओं के प्रति क्रूरता के निवारण अधिनियम 1960 के धारा 11, एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6,10 नाम आरोपी गढ़ 1. परमानंद यादव पिता दयानिधि यादव उम्र 60 वर्ष ग्राम  ठरकपुर, 2. लाला राम राठिया पिता वर्णू राम राठिया उम्र 35 वर्ष साकिन ठरकपुर , 3. हेमसागर यादव पिता परमानंद यादव उम्र 25 वर्ष साकिन ठरकपुर थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ तथा 4. जालंधर यादव पिता बेणुधार यादव उम्र 32 वर्ष साकिन पोटे बिरनी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के द्वारा कुल 18 नग मवेशी जिसमें 10 नग गाय दोनों बेला 6 नग बछिया विभिन्न रंगों वाली को पैदल कुरर्ता पूर्वक लाठी डंडा लात से मारते पीटते दौड़ाते शारीरिक यंत्रणा देते हुए पैदल हाँकते हुए ले जाते  पाए जाने से आरोपीगढ़ के विरुद्ध अपराध धारा सदर कायम कर आज दिनांक 22.12.2019 को गिर...

नगरीय निकाय चुनाव की ताजा रिपोर्ट -दैनिक आवाज- नगरीय निकाय चुनाव की ताजा रिपोर्ट -

Image
रत्तू तेलम@बीजापुर!  बीजापुर - नगरीय निकाय चुनाव 21 दिसंबर 2019 का बहुत ही उत्साह वर्धक व जिज्ञासा से परिपूर्ण चुनाव था। ऐसे में जिला प्रशासन एवं पुलिस बल का कुशल नेतृत्व की सराहना किये बगैर उत्साह पूर्वक चुनाव संपन्न होना अपने आप में अनूठी कार्यशैली का प्रतीक है। जिसने बिना किसी वाह्य व्यवधान के  नगरीय निकाय चुनाव को अंतिम रूप दिया। बीजापुर नगरीय निकाय क्षेत्र में कुल 12576 मतदाता हैं जिनमें से 7518 मतदाताओं ने अपने पसंदीदा अभ्यर्थी को अपना बहुमूल्य मतदान किया। प्रायः संपूर्ण मतदान केंद्रों में महिला वर्ग ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया क्रमश:महिला मतदाताओं ने 3833 मत एवं 3685 मतदान पुरूषों ने किया इस तरह बीजापुर नगरीय निकाय चुनाव मे कुल 59.78 प्रतिशत मतदान हुए... दैनिक आवाज  - बीजापुर छ ग

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही नगर पालिका चुनाव, प्रातः 8:00 बजे से शुरू हुआ मतदान पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या सबसे अधिक

Image
Rattu telam@Bijapir बीजापुर - नगरपालिका चुनाव में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा देखी जा रही है महिलाएं अपना मत का प्रयोग करने के लिए धूप में  बैठ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बारी का इंतजार कर रही है। सबसे पहले वार्ड क्रमांक 1 में कुल मतदाताओं की संख्या 1164 और कुल मत 88 पड़े जिसका  10% मतदान 11:00 बजे तक हुआ इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 2 में कुल मतदाताओं की संख्या 939 है जहां पर कुल 118 मतदाताओं ने अपना मतदान किया है इसमें भी 13% कोई है वार्ड क्रमांक 3  में कुल मतदाताओं की संख्या 724 है और कुल मतदाताओं ने अपना जो मत का प्रयोग किया है उसकी संख्या 165 इस तरह से कुल 23% मतदान की गई वार्ड क्रमांक 13 में अब तक हुई 12% मतदान और 4 नंबर वार्ड में अब तक केवल 5% ही मतदान हो पाई है।  वार्ड नंबर 11 में 395 मतदाता कुल हैं और अब तक 91 मत अपना मतदाता मत का प्रयोग कर चुके हैं और अब तक 30% मतदान हुई। वार्ड क्रमांक 8 में कुल 1092 मतदाता हैं और सुबह 9:40 तक 8% मतदान हुई है। वार्ड नंबर 7 मे  712 कुल मतदाता में 109  मत पड़े हैं और 15% मतदान हुई। शांति न...

बिग ब्रेकिंग बीजापुर।

Image
    भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संतु दास मानिकपुरी और सुनील साहू को संगठन ने पार्टी से किया गया 6 साल के लिए निष्कासित भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने की कार्रवाई,टिकट न मिलने से पार्टी से बगावत कर संतु दास मानिकपुरी वार्ड नंबर 13 और सुनील साहू वार्ड नंबर 10 से लड़ रहे हैं निर्दलीय चुनाव।

आपका अपना नेता नहीं बेटा रामचन्द्रम एरोला(चन्द्ररु)

Image
रिपोर्ट-रत्तू तेलम@बीजापुर।  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बीजापुर जिला कमेटी के महामंत्री एवं वर्तमान नगर पालिका वार्ड नंबर 11 स्वर्गीय मोहनलाल नेताजी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी के रूप में लोगों के बीच सेवा करने की भावना से इस बार चुनाव लड़ रहा हूँ और दल से नहीं दिल से राजनीति करना चाहता हूँ मेरे पास पैसा नहीं पर  काम करने की और जिम्मेदारी निभाने की काबिलियत रखता हूं  कुछ दिनों से वार्डों में कुछ लोग धर्म समाज के नाम पर वोट मांग कर रहे हैं पर मैं सभी समाज के बड़े लोगों को सम्मान समझता हूं लोगों को भी समानता के रूप में देखना चाहिए और लोगों को बताना चाहता हूँ कि चाहे जिला का विकास हो या पंचायत की विकास हो वार्ड की या अपनी गली की जिसमें सभी समाज के बड़े लोग की सलाह से ही संभव है वर्तमान राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी दोनों में ही जिम्मेदार लोग इस विषय पर पूरी तरह से विफल हैं। सब देखकर मेरे अंदर चुनाव लड़ने की भावना जगी आज तक लोग सिर्फ घोषणा ही करते हैं जीतने पर काम नहीं करते उन सबके लिए काम कर उदाहरण बनना चाहता हूं जिसमें आप सभी सम्मानित बड़े बुजुर्गों भाई-बहन माता-...

नक्सली घटना में शामिल आरपीसी अध्यक्ष स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Image
बीजापुर : बीजापुर जिले के पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बीजापुर दिव्यांग पटेल, उप महा निरीक्षक केरिपु कोमल सिंह, केरिपु 222 कमांडेंट पी0 कुजूर के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांगला से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन, नक्सली आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की पता तलाश में रवाना हुये थे । एरिया डॉमिनेशन के दौरान गदामली के पास एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागने का प्रयास कर रहा था जिसे टीम के द्वारा पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम मुन्ना तेलम पिता स्व0 मासा साकिन गदामली थाना जांगला बताया । उक्त के विरूद्ध थाना जांगला में गंभीर मामले हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, मार्ग अवरूद्ध करना, जैसे अपराधों में 08 स्थाई वारंट लंबित होना पाया गया । सितम्बर 2018 को आरक्षक सायबो लेकाम की हत्या कर जैवारम के पास मुख्य मार्ग पर फेंकने की घटना, एवं गदमली के पास मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल रहा है । वर्तमान में नक्सली संगठन में गदमली आरपीसी के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है । थाना जांगला में विधिवत कार्यवाह...

बस्तर:-दण्डकारण्य जोनल कमेटी के बाद अब दक्षिण सब जोनल के ब्यूरो ने जारी किया प्रेस नोट

Image
रिपोर्टर- रत्तू तेलम! बस्तर:- दण्डकारण्य जोनल कमेटी के बाद अब दक्षिण सब जोनल के ब्यूरो ने जारी किया प्रेस नोट दक्षिण सब जोनल के ब्यूरो गणेश उइके ने जारी किया प्रेस नोट रामन्ना के मौत को बताया संघटन के लिये बड़ी क्षति पीएलजीए क्रांतिकारी जनता को मजबूत करने की बात कही रमन्ना के अनुभवों को पार्टी में सीख देने की बात कही।

भैरमगढ़ में मैराथन दौड़ में मोनिका और अलेक्जेंडर ने मारी बाजी!

Image
Rattu telam बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ में सीआरपीएफ ने स्वच्छता संदेश देने के लिए रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में मोनिका और अलेक्जेंडर पहले स्थान पर रहे, जिन्हें पुरूष्कार से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ ने यह आयोजन स्वच्छता संदेश देने और ग्रामीणों के साथ आत्मीय संबंध बनाने के लिए आयोजित किया है। नगर के मुख्य मार्ग पर होने वाले करीब 2 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ में स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और सुुरक्षा बलों के द्वारा निरांतर चलाये जा रहे अभियानों में जनता के मध्य आपसी संबंध प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सबसे अच्छा पहल है, जिससे स्थानीय प्रतिभायें निकल कर सामने आती हैं, साथ ही स्वच्छता का संदेश से लोगों में जागरूकता से अच्छा वातावरण निर्मित होता है।

जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटी C.P.I.के प्रत्याशी एवं समर्थक।

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर:- नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद, अपने अपने वार्डो में सघन प्रचार प्रसार कर अपने पक्ष में वोट मांगते हुए, दिख रहे हैं।बीजापुर के c.p.i सचिव, कमलेश झाड़ी, अपने प्रत्याशी एव समर्थकों के साथ मिलकर वार्डो में धुंआधार प्रचार करते नज़र आ रहे है।  आपको बता दे cpi ने वार्ड क्रमांक 11 से प्रत्यासी, श्रवण झाड़ी एवं वार्ड क्रमांक05 से महेश तेलम को मैदान में उतारा है। प्रत्याशी,श्रवण झाड़ी एव महेश तेलम भी अपने वार्डो के महिला/पुरुष मतदाताओं से सघन जनसंपर्क करते हुए अपने पक्ष में, 21 दिसम्बर को वोट देने की अपील करते हुए ।गौरतलब हो कि इस बार का चुनाव हर वार्डो में दिलचस्प माहौल का नजारा दिख रहा है।निर्दलीय प्रत्याशी भी जुड़ कर जोर शोरो से प्रचार प्रसार में जुटने की संभावना हैं।प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की समूह भी प्रचार प्रसार में सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने बीजापुर पालिका चुनाव में अपने पार्षदो को लेकर जोर शोरों से प्रचार कर रही है

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम बीजापुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने बीजापुर पालिका चुनाव में अपने पार्षदो को लेकर जोर शोरों से प्रचार कर रही है-। अपनी पार्टी की जीत के लिए पूरे भरोसा के साथ धुआंधार प्रचार कर रहे हैं, जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, सकनी चंद्रया एव जिला पंचायत अध्यक्ष, झमुना सकनी शेर और शेरनी ने, बीजापुर पालिका चुनाव के लिये पूरे वार्डों में लगातार वार्ड वासियों से मुलाकात कर रहे हैं, और साथी सभी वार्डों में घूम घूमकर अपने पार्षदो के लिए धुंआ धार प्रचार कर रहे है, और नागरिकों को जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की गुजारिश भी कर रहे हैं! जय जवान-जय किसान, नारा फिर से लगाना होगा। कृषकों और जवानों का , मनोबल फिर बढ़ाना होगा।। धूप में ... जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बीजापुर!

चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

Image
                 चार बच्चों की माँ ने अपने बच्चों की परवाह ना करते हुये आपने आपको मौत के अवाले कर दी, दूद पीते 8माह की बच्ची और और 3 लड़के अब बिन मा के ही अपनी जीवन जियेंगे। बीजापुर। तुमनार की रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बीजापुर से 11किलोमीटर दूर तुमनार सल्फीपारा रमेश तेलम की पत्नी शांति तेलम बताया जा रहा है। आपको बता दें ये घटना बीती रात 12/12/2019,रात्रि 12बजे की है पति, पत्नी के बीच आपसी मतभेद हुई और अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर इसकी सूचना बीजापुर पुलिस को दी,पुलिस घटना स्थल पे नही पहुंच पाने के वजह से ग्रामीणों ने,उस लाश को उतार कर जिला मुख्यालय ले गए। आपको बतादें  पंचनामा कार्यवाई देर से होने के कारण, लाश को पीएम के लिए स्थानीय चीरघर में ही रखवाया गया है। महिला ने किन परिस्थिति में मौत को गले लगायी है, यह पुलिस के लिए विवेचना का विषय है। फिलहाल पुलिस घट...

बीजापुर जिला समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।

Image
           अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार समिति बीजापुर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार समिति जिला बीजापुर में प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मनीष दयाल एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष, सम्माननीय,श्रीमती किरण सुलेमान की मार्गदर्शन में बीजापुर जिला के, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष, श्री बंसी लाल नक्का की अध्यक्षता में दिनांक 10:12 2019 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया है। इस कार्यक्रम में उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार समिति जिला बीजापुर के पदाधिकारी गण, श्री प्रमोद एंड्रिक, सचिव उमेश नाग, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, श्री कमलू तेलम स्टेट मेंबर, सियाराम कुड़िया स्टेट मेंबर, सुखराम ताती स्टेट मेंबर, सुंदर दास स्टेट मेंबर, मुकेश ताती सदस्य डिस्टिक बोर्ड, मांसा ताती मेंबर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड, सुरेश माडे क्षेत्रीय अध्यक्ष ग्राम बोरजे एवं जिले के कई लोग भी इस सभा में उपस्थित रहे।  इस कार्यक्रम में मानव के मौलिक अधिकारों के बारे में उपाध्यक्ष महोदय एवं स्टेट मेंबर के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी बताए गए हैं। इस कार्यक्रम में अंतररा...

अधीक्षिका की लापरवाही से बीमार बच्चे पैदल हॉस्पिटल जाने को मजबूर ।

Image
एक बच्ची के मौत के बाद भी अधीक्षिका की लापरवाही दस बीमार बच्चो को भेजा पैदल हॉस्पिटल ।                       पैदल चलते-स्टूडेंट्स     रिपोर्टर-रत्तू तेलम बीजापुर बीजापुर :- जिलामुख्यालय में संचालित कन्या आवासीय रेसिडेंसियाल विद्यालय में दो दिन पहले कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्रा नेहा वाचम की मौत के बाद भी अधीक्षिका द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। आवासीय विद्यालयो में आदिवासी बच्चे अध्ययन करने दूरस्थ गांव से पहुंचकर विद्या अध्ययन करते है उन्हें शासन द्वारा पर्याप्त सुविधा मुहैया कराया जाता है। इन सभी सुविधाओ के बाद भी आदिवासी छात्र-छात्राएं इससे महरूम होते है। मुख्यालय में  संचालित आवासीय विद्यालय के दस छात्राएं बीमार से पीड़ित होने के बावजूद भी तकरीबन दो किलोमीटर दूर पैदल चलकर जिला चिकित्सालय में ईलाज करवाते है। बीमार से पीड़ित रहने के बाद भी अधीक्षिका शबाना परवीन के द्वारा पैदल हॉस्पिटल भेजा जाता है। इन दस बीमार छात्राओ में कुछ ऐसे भी छात्राऐं है जो पैदल चलने में असमर्थ है। फिर भी इन बच्चों के स्वास्थय के साथ ...

बकरा मटन नही देने पर जवानों ने की युवक के साथ मारपीट।

Image
बीजापुर बकरा काटने और मटन नहीं देने की वजह से पुलिस ने युवक के साथ की बेरहमी से मारपीठ। परिजनों और युवक का आरोप बेहोश होते तक जवानों ने मारा। बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। घायल को बेहतर इलाज के लिए मद्देड अस्पताल से बीजापुर ज़िला अस्पताल किया गया रेफर। घायल युवक का नाम रामचंद्रम एलेल। आरोप हैं बेबुनियाद, तस्दीक के लिए बुलाया था थाने- धर्माराम तिरकी, TI, मद्देड। मामले की होगी जांच, दोषी पाए जाने पर जवानों पर होगी कार्रवाई- दिव्यांग पटेल, SP बीजापुर।

झोला छाप डॉक्टर का इंजेक्शन के द्वारान एक माशूम बच्चे की मौत।

Image
मृत बच्चे का पिता-पायकू पुनेम रिपोर्टर-रत्तू तेलम बीजापुर- जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर जैवाराम के पटेल पारा निवासी पायकू पूनेम का पुत्र,  7 वर्ष के विकेश पुनेम को बुखार के चलते दिसम्बर 4तारिक सुबह,गुदमा पुरुषोत्तम शाह के पास ले जाया गया था, बिना जांच किये ही एक इंजेक्शन उन्होंने दे दिया,इंजेक्शन के बाद उसे अपने घर लाया गया था, घर पहुंचने के कुछ समय बाद रिएक्शन हुआ और घर पर ही उसकी मृत्यु हो गयी । जब उस डॉक्टर के बारे में जाना तो वह डॉक्टर न ही सरकारी डॉक्टर है,ना डिग्री हासिल/ सर्टिफिकेट है। बिन चेक किये ही लोगो को इंजेक्शन व दवाईया देते है, जिसके कारण लोगों को इस प्रकार की घटनाओं का सामना करना पड़ रह है।

पीएलजिए की 19वी वर्स गाठ को लेकर नक्सलियों ने फिर से nh63पे पर्चे पेके।

Image
                Big breaking नक्सलियों ने NH63 मोदकपाल के पास पीएलजीए की 19वी वर्षगाठ को लेकर पर्चे पेके । पर्चो में 2से 8दिसम्बर तक मनाये जाने वाली वर्ष गाठ का जिक्र करते हुए उनोहने लिखा है कि, 2 से 8 दिसंबर तक क्रांतिकारी उत्साह व दृढ़ता के साथ मनाएं! ० वर्ग संघर्ष को तेज करें ० गुरिल्ला युद्ध को व्यापक व               तेज करें ० समाधान हमले का मुकाबला करें। साम्राज्यवाद- विरोधी, दलाल नौकरशाह पूंजीवाद- विरोधी सामंतवाद- विरोधी वर्ग संघर्ष को तेज करें। जनाधार को बढ़ाते हुए पार्टी, पीएलजिए को मजबूत करते हुए गुरिल्ला युद्ध को व्यापक व तेज करें!  'क्रांतिकारी'समाधान रणनीतिक हमले का आत्मा रक्षात्मक युद्ध के जरिए मुकाबला करें।

सारकेगुड़ा 'फर्जी' मुठभेड़: इन 7 लोगों के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे आदिवासी

Image
बीजापुर से रत्तू तेलम की रिपोर्ट ।  (Chhattisgarh) के सारकेगुड़ा (Sarkeguda) इलाके में जून 2012 को हुए कथित मुठभेड़ (Fake Encounter) के पीड़ित परिवार अब कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट हो गए हैं. ग्रामीण शुक्रवार को तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former CM Dr. Raman Singh), आईबी (IB) चीफ मुकेश गुप्ता, बस्तर आईजी लांगकुमेर, सीआरपीएफ (CRPF) डीआईजी S. एलांगो, एसपी प्रशांत अग्रवाल, टीआई इब्राहिम खान और 190वीं सीआरपीएफ, कोबरा जवानों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने बासागुड़ा थाने पहुंचे. बताया जा रहा है 7 लोगों के खिलाफ 17 पीड़ित परिवार नामजद एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं. नहीं हुई अभी तक FIR मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने एफआईआर की कार्रवाई अभी तक नहीं की है. ग्रामीणों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, सोनी सोढ़ी और वकील पहुंचे थे सारकेगुड़ा गांव. उसके बाद एफआईआर कराने ग्रामीण थाने पहुंचे थे. एफआईआर दर्ज नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण थाने में ही धरने पर बैठे गए. *ये है पूरा मामला* जून 2012 में बीजापुर के सारकेगुड़ा में सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों...

पीड़ितों का FIR दर्ज नही कर रही पुलिस,पीड़ित ग्रामीणो ने थाने में ही बैठे धरने पे

Image
बीजापुर@ पीड़ितों का FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस। आक्रोशित पीड़ित ग्रामीण FIR दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में ही बैठे धरने पे। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार और सोनी सोढ़ी भी हैं साथ। शासन और वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर करेंगे FIR दर्ज-विनोद मिंज, SDOP उसूर। 28-29 जून 2012 की दरम्यानी रात बेकसूर ग्रामीणों पर पुलिस ने चलाई थीं गोलियां। गोलीबारी में 17 निर्दोष आदिवासियों की गई थी जान। न्यायिक जांच रिपोर्ट में सुरक्षबल के जवान पाए गए दोषी। दोषी जवानों के साथ ही तात्कालीन CM रमन सिंह, IB चीफ, बस्तर IG, बीजापुर SP समेत 190 जवानों पर FIR दर्ज करने बासागुड़ा थाना पहुंचे हैं ग्रामीण।

बीजापुर जेसीसीजे ने नगर निकाय चुनाव की पार्षद सूची जारी की हैp

Image
बीजापुर-नगर पालिका बीजापुर हेतु पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देश अनुसार जेसीसीजे के वार्ड पार्षद सूची अनुमोदन पश्चात जारी की गया है। 1-वार्ड क्रमांक-03 बीजा हल्बा वार्ड - ST (म.)कौशल्या हिकमी 2-वार्ड क्रमांक-06 इंदिरा गांधी वार्ड अनारक्षित (म.) सुनीता तिवारी 3-वार्ड क्रमांक 08 डा.राजेन्द्र प्रसाद वार्ड ST (मुक्त)ज्योति कुड़ियम 4-वार्ड क्रमांक 09 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड अनारक्षित(म.)अंजना येरोला 5-वार्ड क्रमांक 10 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड अनारक्षित (मुक्त)बालकिशन बजाज 6-वार्ड क्रमांक 11स्व.मोहनलाल नेताजी वार्ड अनारक्षित (मुक्त)रामचंद्रम ऐरोला 7-वार्ड क्रमांक 13 प्रवीरचंद वार्ड अनारक्षित (मुक्त) सेल्मैया अंगनपल्ली 8-वार्ड क्रमांक 14 चिकट राज नगर वार्ड ST (म.) गंगा मुड़मा 9- वार्ड क्रमांक 15 शहीदवीरनारायण नगर वार्ड अनारक्षित (मुक्त) के.जी.सुधाकर।

सहीद जवानों को अंतिम सलामी।

Image
रायपुर ब्रेकिंग कटेनार ITBP कैम्प में शहीद 6 जवानों को दी गयी अंतिम सलामी.... निर्धारित समय से पूर्व और तय स्थान से अलग एयरपोर्ट पर ही दी गयी अंतिम सलामी.... निर्धारित सुबह 10 बजे की जगह सुबह 7 बजे एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर दी गयी सलामी....  सलामी में दिल्ली से आये ITBP के ADG अरविंद कुमार और ITBP के IG ए के गौतम समेत राज्य पुलिस के अधिकारियों ने दी अंतिम सलामी.... आगे की फ्लाइटो की टाइमिंग की वजह से बदला समय और स्थान.... सलामी के बाद 3 शव कलकत्ता, 2 दिल्ली और एक कोच्चि हुआ रवाना.....

जवानों के साथ हुयी घटना की होगी जांच।

Image
शाहिद जवानो के साथ घटी फ़ायरिंग की जाँच होगी- (ग्रहमंत्री)ताम्रध्वज साहू । रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश के नारायणपुर जिले के कडेनार इलाके में आईटीबीपी के जवानों में आपस में हुई फायरिंग की घटना के जांच के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री श्री साहू ने आज यहां राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में आईटीबीपी के जवानों के बीच हुई फायरिंग की घटना को लेकर कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर एसपी और आलाधिकारी घटना स्थल रवाना हो गए थे। घटना की जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जवानों की हर आवश्यकताओं को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी कोई आदेश, योजना या नियमों के कारण विवाद नहीं होता और ना ही जवान ड्यूटी के चलते परेशान थे। उन्होंने कहा कि इसका आपसी विवाद हो सकता है। श्री साहू ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही जवानों के बीच हुए विवाद का कारण पता चल पायेगा।

नारायणपुर ब्रेकिंग 6जवान की हुई मौत..

Image
नारायणपुर ब्रेकिंग 6 जवान की हुई मौत.. रत्तू तेलम - बीजापुर ( छत्तीसगढ़ ) Facebook Twitter WhatsApp Share नारायणपुर ब्रेकिंग : दिनांक 04 दिसम्बर 2019 को सुबह 08 बजे की घटना। नारायणपुर जिले के कडेनार कैम्प में आईटीबीपी के जवानों के बीच हुआ आपसी विवाद,6 जवान की हुई मौत ,दो जवान घायल । हेलिकॉप्टर से रायपुर किया जा रहा रेफर। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि । आईटीबीपी जवान मामले में  फायरिंग में मारे गए जवान..नाम मसुदुल रहमान-प.बंगाल,महेंद्र सिंह-हिमाचल प्रदेश, सुरजीत सरकार-प.बंगाल, दलजीत सिंह-पंजाब,विश्वनाथ महतो-प.बंगाल, बीजीश-केरला और घायल जवान,उल्लास-केरला  

फायरिंग में मारे गए जवान

*Information* On 04th of December 2019, at around 0830 hrs constable Masudul Rahman of 45 Bn ITBP opened up fire on other jawans in Kadenar Camp (PS Daudai, District Natainpur). In the incident 05 ITBP jawans got killed and two jawans got injured. The offender constable also died in the incident. In total 06 killed and two injured in the entire incident. ITBP jawans Died in the incident: 01)Head Constable  Mahendra Singh, Bilaspur, Himachal Pradesh 02)Head Constable Daljit Singh, Ludhiana, Punjab 03)Constable Surjit Sarkar, Burdwan, West Bengal 04) Constable Biswaroop Mahtoo,Purulia, West Bengal 05) Constable Bijeesh, Kozhikode, Kerala 06) Constable Masudul Rahman, Nadia, West Bengal (who fired upon others jawans) ITBP jawans injured  in the incident: 01) Constable S.B.Ullas, Tiruvandaapuram, Kerala 02) Constable Sitaram Doon, Nagour, Rajastha फायरिंग में मारे गए जवान मसुदुल रहमान-प.बंगाल (Accused) महेंद्र सिंह-हिमाचल प्रदेश सुरजीत सरकार-प.बंगाल दलजी...

अब युवाओं को मिला पार्षद बनने का मौका ।

Image
बीजापुर@ कांग्रेस ने किया नगर पालिका प्रत्याशी की सूची जारी । इस बार कांग्रेस ने नए युवाओं को दिया है मौका । कांग्रेस के प्रत्याशी में 2 नए युवाओं में से एक nsui के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण कडती । युवा कांग्रेस से विनोद बड़दी को मिला टिकट । कांग्रेस पार्टी ने इस बार जैसे सूत्र बता रहे थे । उसी आधार पर नए युवाओं को मिला मौका । 5 पुराने चेहरा पर फिर से एक बार पार्टी ने जताया विश्वास ।जिसमे से अब 10 नए चेहरों पर लगाया दाव। वार्ड क्रमाक :1   विनोद बड़दि वार्ड क्रमाक:2  लक्ष्मण कडती  वार्ड क्रमाक:3  रामबती मांझी  वार्ड क्रमाक :4 बेनूर रावतिया वार्ड क्रमाक :5 जेम्स साहिल तिग्गा वार्ड क्रमाक:6 सोनमती ताती वार्ड क्रमाक:7पुरुषोत्तम सल्लुर वार्ड क्रमाक:8 जितेंद्र हेमला वार्ड क्रमाक:9 कविता यादव वार्ड क्रमाक:10 कलाम खान वार्ड क्रमाक:11प्रकाश कावरे वार्ड क्रमाक:12ललिता झाड़ी वार्ड क्रमाक:13प्रवीण डोंगरे वार्ड क्रमाक:14दीपिकर      पांडेय वार्ड क्रमाक:15महेश                 ...