राशनकार्डधारियों को मिलेगा 2 माह का एकमुश्त नि:शुल्क राशन

रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर 26 मार्च 2020- कलेक्टर श्री के डी कुंजाम ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार  राज्य में COViD-19 संक्रामक के प्रबंधन के अंतर्गत लिए गए निर्णय अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अंत्योदय प्राथमिकता निशक्तजन एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्ड धारियों को माहअप्रैल एवं मई 2020 का चावल एकमुश्त नि:शुल्क वितरण शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से किया जाएगा। जिसके लिए कलेक्टर श्री कुंजाम ने बीजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया  है। राशन कार्ड धारियों को चावल को छोड़कर शक्कर, चना, गुड़ एवं एपीएल चावल निर्धारित दर पर वितरण किया जावेगा। सभी नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में कोटवार के माध्यम से दो माह का चावल नि:शुल्क वितरण की मुनादी अवश्य करवाएंगे। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को राशन वितरण के दौरान हितग्राहियों को मुंह पर मास्क अथवा टावल या रुमाल बांधने हेतु प्रेरित करेंगे एवं प्रत्येक हितग्राहियों को कम से कम 1 मीटर दूरी बनाकर कतार से राशन वितरण करवाएंगे। श्री कुंजाम ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में राशन कार्ड धारियों के हाथ धुलाई के लिए सेनेटाजर अथवा उपयुक्त तरल साबुन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाएंगे।
  समाचार क्रमांक-106

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन