ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच पीडीएस विक्रेता के द्वारा घर तक पहुंचा कर दिया जा रहा है राशन
रमेश कुमार यादव की रिपोर्ट@ पत्थरलगावँ
पत्थलगांव. ग्राम पंचायत बालाझर के सरपंच उपसरपंच पीडीएस विक्रेता के द्वारा घर तक पहुंचा कर दिया जा रहा है राशन इन दिनों देश भर में कोरोनावायरस संक्रमण फैला हुआ है, और एक ओर प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा धारा 144 लागू कर अपने अपने घरों में रहकर लाकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए हैं. इस कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए इस दौरान ग्राम पंचायत बालाझर के सरपंच सुलोचना दीवान एवं उपसरपंच रूबी सिंह . पीडीएस विक्रेता कृत पांडे, के द्वारा कार्ड धारियों को घर घर जाकर चावल, शकर,चना, दिया जा रहा है और जनताओं से अपील किया जा रहा है कि सभी लोग घर में ही रहे।और बार बार साबुन से हाथ धोने का सलाह किया दिया जा रहा है।वहीँ साफ सफाई और लोगों से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
Comments