Posts

Showing posts from February, 2020

कांग्रेस सरकार के मुखिया ने किसान हित में दिये अंतिम तारीख के बाद भी टोकनो पर धान खरीदी के आदेश

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट@रायगढ़। भाजपा न तब किसानों के साथ थी जब सरकार में थी : भाजपा न अब किसानों के साथ है जब विपक्ष में है भाजपा को बेनकाब करते कांग्रेस के 5 सवाल रायपुर/28 फरवरी 2020। भाजपा के किसान विरोधी चरित्र और किसानों के हितों पर की जा रही राजनीति पर सवाल खड़े करते हुये प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का निरंतर प्रयास कर रही है। धान खरीदी की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी टोकनधारी किसानों के धान को 2500 रू. के दाम में खरीदने का निर्णय इस बात का पुख्ता प्रमाण है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के नेता लगातार किसानों के नाम से राजनीति करने षडयंत्र रच रहे थे, किसानों की हमदर्द होने का झूठा दम भर रहे हैं और लगातार छत्तीसगढ़ हित और किसान हित के खिलाफ काम कर रहे हैं। अगर कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार नहीं होती तो- ऽ किसानों की 11000 करोड़ की कर्जमाफी नहीं होती। ऽ पहले साल 21000 करोड़ से अधिक की 80.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी...

खरसिया में पकड़ाया कोरेक्स का जखीरा-2 युवक गिरफ्तार ,होलसेलर पर कार्यवाही करने में पुलिस के हाँथ पांव फूले

Image
महेंद्र साहू की रिपोर्ट। ख़रसिया अग्रसेन चौक के पास प्रतिबंधित सिरफ के साथ धराये ख़रसिया में 240 बॉटल कोरेक्स के साथ 2 युवक गिरफ्तार कल रात को पकड़ाये दोनों युवक गिरफ्तार युवकों का नाम सुनील गबेल,जितेंद्र गबेल निवासी सकर्री मालखरौदा बताया जा रहा है। ख़रसिया में हाल ही में एसडीओपी पीताम्बर पटेल द्वारा दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री पर रोक लगाने प्रतिबंध करने चेतावनी दिया था उसके बावजूद ख़रसिया में कुछ होलसेल दवा विक्रेताओं के द्वारा अवैध तरीके से कोरेक्स सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं की खुलेआम बिक्री की जा रही है। दोनों आरोपी युवकों के गिरफ्तारी के 20 घण्टे बाद भी मामले में पुलिस उक्त दवा विक्रेता का नाम नही उगलवा पाई है साथ ही उक्त मामले में 2 अन्य युवक दीनदयाल गबेल सकर्री एवं टॉप यादव सकर्री जिसके द्वारा युवकों को कोरेक्स सिरफ देने की बात सामने आ रही है। लेकिन पुलिस अभी तक उक्त आरोपियों तक नही पहुंच सकी है। ख़रसिया के एक दवा व्यापारी को उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन खरसिया पुलिस आजतक उक्त मुख्य विक्रेताओं के पास क्यों नही पहुंच पाई है। पुलिस ने दोनों आरो...

मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ के लिए चादर भेजी: अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाई-चारे के लिए मांगी दुआएं

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। रायपुर, 29 फरवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास से हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ हेतु चादर रवाना की। इस अवसर पर देश और छत्तीसगढ़ में अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाई-चारे के लिए दुआएं मांगी गई। 808 वें उर्स के मौके पर यह चादर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा अजमेर शरीफ ले जाकर दरगाह गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी। साथ ही देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश की अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए दुआएं की जाएगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलाम रिजवी, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सदस्य श्री फैसल रिजवी, जिला पंचायत सदस्य श्री शेख अलीमुद्दीन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के अध्यक्ष श्री इम्तियाज हैदर,  छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हाफिज खान, श्री अशरफ हुसैन, छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के सचिव श्री मो ताहिर, श्री रउफ रजा, सुन्नी मस्जिद ट्रस्ट नयापारा के मुतवल्ली श्री हाजी जियाउर्रहमान, नगर निगम रायपुर क...

मंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की पहली निःशुल्क ‘नालसा’ विधिक सहायता हेल्प लाईन 15100 का किया शुभारंभ

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। ए.डी.आर. सेंटर एवं न्याय सदन भवन का भूमि पूजन* *जरूरतमंद लोगों को जल्द, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने में मददगार होगी विधिक सहायता हेल्प लाईन: श्री भूपेश बघेल* *लोगों को जागरूक करने विधिक सहायता हेल्प लाईन का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक: मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री पी.आर. रामचंद्र मेनन* रायपुर, 29 फरवरी 2020/छत्तीसगढ़ में आज एक नया इतिहास रचा गया, जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की पहली निःशुल्क ’नालसा’ विधिक सहायता हेल्प लाईन नम्बर 15100 का शुभारंभ किया। जिला न्यायालय परिषद रायपुर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण (नालसा) की इस हेल्प लाईन की शुरूआत की गई। यह हेल्प लाईन कानूनी सलाह देने के लिए पूरी तरह से निःशुल्क हेल्प लाईन होगी। मुख्यमंत्री ने न्यायालय परिसर में ए.डी.आर. भवन और न्याय सदन का भूमि पूजन भी किया। सर्व सुविधायुक्त ए.डी.आर. (आल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिसालुशन) भवन का निर्माण 2 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से और न्याय सदन का निर्माण एक करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़...

बीजापुर:-सीआरपीएफ 222BN.जांगला में आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम और वॉलीबॉल मैच सम्पन्न।

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम बीजापुर। बीजापुर जिले के जांगला में स्थित 222BNअल्फा कंपनी में,222 के कमांडेंट पी कुजूर के निर्देश अनुसार कंपनी के सहायक कमांडेंट, प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्र के बच्चों के लिए वॉलीबॉल का मैच आयोजित किया गया इस मैच में नफर पारा, कंड्रोजी, मटवाड़ा, बरदेला और जांगला से आई हुई छात्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कंद्रोजी की सरपंच, कुमारी लक्ष्मी मरकाम और उपसरपंच भी मौजूद रहे। खेल की समाप्ति के पश्चात प्रत्येक टीम को एक-एक वॉलीबॉल और वॉलीबॉल नेट दिया गया एवं सभी प्रतिभागी करने वाले छात्रों को एक टी-शर्ट और शोर्ट दिया गया। सहायक कमांडेंट प्रशांत कुमार द्वारा सभी छात्रों को खेलकूद के द्वारा फिट रहने एवं अपने ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करने के लिए कहा गया एवं यह बताया गया कि बस्तर क्षेत्र की तरक्की के लिए एकमात्र जो साधन उपलब्ध है वह साधन यह बच्चे स्वयं में है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने खुशी जताते हुए सीआरपीएफ का धन्यवाद किया एवं संकल्प लिया कि वे सभी अपना मन खेलकूद में एवं पढ़...

बीजापुर:-सीआरपीएफ 222BN.जांगला में आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम सम्पन्न।

Image
रिपोर्टर:-रत्तू तेलम@बीजापुर।   बीजापुर जिले के जांगला में स्थित 222BNअल्फा कंपनी में,222 के कमांडेंट पी कुजूर के निर्देश अनुसार कंपनी के सहायक कमांडेंट, प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्र के बच्चों के लिए वॉलीबॉल का मैच आयोजित किया गया इस मैच में नफर पारा, कंड्रोजी, मटवाड़ा, बरदेला और जांगला से आई हुई छात्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कंद्रोजी की सरपंच, कुमारी लक्ष्मी मरकाम और उपसरपंच भी मौजूद रहे। खेल की समाप्ति के पश्चात प्रत्येक टीम को एक-एक वॉलीबॉल और वॉलीबॉल नेट दिया गया एवं सभी प्रतिभागी करने वाले छात्रों को एक टी-शर्ट और शोर्ट दिया गया। सहायक कमांडेंट प्रशांत कुमार द्वारा सभी छात्रों को खेलकूद के द्वारा फिट रहने एवं अपने ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करने के लिए कहा गया एवं यह बताया गया कि बस्तर क्षेत्र की तरक्की के लिए एकमात्र जो साधन उपलब्ध है वह साधन यह बच्चे स्वयं में है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने खुशी जताते हुए सीआरपीएफ का धन्यवाद किया एवं संकल्प लिया कि वे सभी अपना मन खेलकूद मे...

विकास कार्यो में व्यय के मामले में छत्तीसगढ़ देश में पहला : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। विकास कार्यो में व्यय के मामले में छत्तीसगढ़ देश में पहला : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1625 करोड़ रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित मुख्य बजट का आकार बढ़कर एक लाख 6 हजार करोड़ रूपए से अधिक हुआ प्रदेश में सामाजिक क्षेत्र पर व्यय राष्ट्रीय औसत से अधिक राज्य की कुल ऋण देयता जीएसडीपी का 21.68 प्रतिशत और ब्याज भुगतान राजस्व प्राप्तियों का 5.9 प्रतिशत, जो सभी राज्यों से न्यूनतम         रायपुर, 28 फरवरी 2020/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए एक हजार 625 करोड़ 65 लाख 61 हजार 600 रूपए की तृतीय अनुपूरक अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित कर दी गई। इसके साथ ही मुख्य बजट और तीनों अनुपूरक बजट मिलाकर वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट का आकार एक लाख 06 हजार 413 करोड़ रूपए हो गया है।        मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तृतीय अनुपूरक मांगों पर सदन में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य के तृतीय अनुपूरक बजट में प्रदेश के किसानों, महिलाओं एवं बच्चों सहित सभी वर्गो के हित ...

रायपुर 28 फरवरी 2020/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (डडल्ैल्) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए

Image
जिला जनसम्पर्क कार्यालय जिला रायपुर समाचार sanjay sarthi ki report मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय स्थापित करने आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च रायपुर 28 फरवरी 2020/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (डडल्ैल्) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए युवाओं को स्वउद्यम स्थापना के लिए प्रेरित किया जाएगा और  उनसे आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिये उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय प्रारंभ करने आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रायपुर श्री टी.आर वैद्य ने बताया कि योजनान्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। योजनान्तर्गत विनिर्माण उद्यम के लिए 25 लाख रूपये, सेवा उद्योग के लिए 10 लाख रूपये और व्यवसाय के लिए 2 लाख रूपये तक के ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किए जाएंगें सभी वर्ग के युवाओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदक अधिक से अधिक संख्या में आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठा सकते है। इसके लिए युवा उद्यमी अपना आवेदन कार्य...

नेशनल हाईवे63में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,पुलिस पर लगायें मारपीट का आरोप।

Image
Riporter-Rattu telam@bijapir! बीजापुर-जिले के भोलापटनम ब्लॉक के थाना-मद्देड का मामला सामने आ रहा है।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रतिदिन की तरह आज एक महिला जो ताड़ी बेचकर अपनी जीवन गुजारा करती थी,आज जब वह ताडी बेच रही थी इसके दौरान पुलिस के साथ पहुंचे डी.आर.तिर्की जो कि थाना प्रभारी है जिनके द्वारा उसे बेरहमी से उस स्थान पर पहुंच कर पुलिस द्वारा मारपीट किया गया जिससे वह महिला बेहोश हो गई वही बात करें बेहोश महिला की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड में उसकी इलाज जारी है इसी बात को लेकर आक्रोश जनता 120-150 की तादाद में थाने के सामने चक्का जाम किया हुआ हैं।अल्लाह के साथ-साथ जोर-जोर से नारा लगाया जा रहा है जिससे बीजापुर की ओर आने वाली गाड़ियों में यात्री को बारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें कुशवाहा बस के साथ-साथ अन्य तीन गाड़ियां फस चुकी है। पूरी मामला पर थाना प्रभारी डी.आर.तिर्की का बयान सामने आ रहा है जो जनता मुझ पर आरोप लगा रहे है वह गलत और निराधार और कहना था कि क्षेत्र में दारू बंद करने की मुहिम चल रहा है इनके पास बेचने का लाइसेंस भी नहीं इसलिए इन्हें दारू बेचने से...

स्वास्थ्य विभाग बीजापुर में 92 पदों पर हो रही भर्ती, 8वीं पास के लेकर ग्रेज्युेट के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Image
खास बातें... ये खबर आपके काम की है… कैसे करें आवेदन (How to A बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। स्वास्थ्य विभाग बीजापुर (Health Department Bijapur) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही है। इसके लिए विभाग ने नोटिफिकेशन प्रकाशित कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी (CMHO) कार्यालय बीजापुर, छत्तीसगढ़ द्वारा फिजियोथेरेपिस्ट, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, स्टॉफ नर्स, ऑडिओलॉजिस्ट, लेबोरेट्री टैक्नीशियन, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, एएनएम, आया बाई सहित कुल 92 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। CMHO Bijapur Bharti 2020 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर समस्त दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में प्रेषित करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2020 है। इन पदों की भर्ती प्रक्रिया (Recruitment) के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) और अन्य मानदंडों (criteria) को पूरा करने वाले उम्मीदवार (Candidate) पहले विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (Notification) ...

बिन मौसम बरसात मौसम ने बदला अपना मिजाज ! कल रात से हो रही हैं रूक – रूक कर हो रही बारिश ,बारिस से जन – जीवन हो–रही प्रभावित …

Image
sanjay sarthi ki riport! बिन मौसम बरसात मौसम ने  बदला अपना  मिजाज  ! कल रात से हो रही हैं रूक – रूक कर हो रही बारिश ,बारिस  से जन – जीवन हो–रही प्रभावित … लोग ठण्ड से बचने ले रहे आग का ले सहारा रायगढ़ जिले में कल रात से हो रही हैं बारिस  रूक – रूक कर हो रही बारिश से मौसम ने मिजाज ही बदल दिया है। वहीं मौसम में बदलाव आने से जन – जीवन काफी प्रभावित हुई है। तथा बारिस होने से ठंड बहुत अधिक बढ़ गई है, जिसे लेकर लोगों को ठण्ड से काफी दिक्कतें हो रही है। एक तरफ मौसम कि खराबी और बारिश कि वजह से स्कूल, कॉलेज भी प्रभावित हो रही हैं। देर रात तक रुक – रुक कर हो रही बारिश से मौसम नें ठंड बढ़ गई  है। जिससे पूरे क्षेत्र में जन जीवन प्रभावित हो गई है। लोग अपने – अपने घरों में घुसे  हुए हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, लगातार बारिश होने से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। वहीं लोगों ने ठण्ड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। ताकी ठण्ड से जान बचाई जा सके ।

विशाल अग्रवाल बने ग्राम तमता के उपसरपंच,ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत तमता

Image
Riporter Ramesh kumar yadav विशाल अग्रवाल बने ग्राम तमता के उपसरपंच,ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत  तमता : तमता ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद पर विशाल अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित उपसरपंच विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में शानदार विशाल जुलूस बाजारपारा से रवाना हुआ जो मुख्य बस स्टैंड व  गांधी चौक होता हुआ जगन्नाथ मंदिर पहुंचा,इसमें मुख्य तौर पर ग्राम तमता के सरपंच यदुनंदन बाज, गोविंंद  वैष्णव, देवानंद यादव, सुंदर होता, बुद्धेश्वर यादव, मोहन राम यादव, नंदकिशोर मित्तल, वैभव अग्रवाल, जतरू , राजू वैष्णव, रमेश वैष्णव, चेतानंद यादव, तिलु राम यादव , जगदीश यादव, नित्यानंद पाठकर, वासुदेव बाज, पहलवान सिदार , बिंदेश्वर यादव, पिंटू यादव, सभी वार्ड पंच सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच विशाल अग्रवाल का माल्यार्पण किया। इसके पश्चात रैली ग्राम पंचायत भवन से होते हुए विशाल आमसभा मे परिवर्तित हो गया ।आम सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित उपसरपंच विशाल अग्रवाल ने कहा कि आप लोगों ने जो स्नेह प्यार और अपनापन मुझे दिया है उसी तरह मैं भी गांव के विकास के लिए सदैव त...

विशाल अग्रवाल ग्राम तमता उपसरपंच निर्वाचित ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। विशाल अग्रवाल  ग्राम तमता उपसरपंच निर्वाचित ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत  तमता : तमता ग्राम पंचायत उपसरपंच पद पर विशाल अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए  नवनिर्वाचित उपसरपंच विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में शानदार विशाल जुलूस बाजारपारा से रवाना हुआ जो मुख्य बस स्टैंड व  गांधी चौक  होता हुआ जगन्नाथ मंदिर पहुंचा इसमें मुख्य तौर पर ग्राम तमता के सरपंच यदुनंदन बाज भी मौजूूद थे , गोविंंद  वैष्णव, देवानंद यादव, सुंदर होता, बुद्धेश्वर यादव, मोहन राम यादव, नंदकिशोर मित्तल, वैभव अग्रवाल, जतरू , राजू वैष्णव, रमेश वैष्णव, चेतानंद यादव, तिलु राम यादव , जगदीश यादव, नित्यानंद पाठकर, वासुदेव बाज, पहलवान सिदार , बिंदेश्वर यादव, पिंटू यादव, सभी वार्ड पंच  सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच वैभव अग्रवाल का माल्यार्पण कर मुख्य गेट से अगवानी करते हुए ग्राम पंचायत भवन में पहुंचे जहां विशाल आमसभा में परिवर्तित हो गया आम सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित उपसरपंच   विशाल अग्रवाल ने कहा कि आप लोगों ने जो स्नेह और अपनापन मुझे द...

राज्य सरकार के त्वरित निर्णयों एवं कार्यों सेगग सभी वर्गों में नई उम्मीद जगी

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। रायपुर, 24 फरवरी 2020/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ राज्य की पांचवीं विधानसभा के सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आप लोगों ने छत्तीसगढ़ विधान सभा को आदर्श परंपराओं और अनुपम कार्यप्रणाली का गढ़ बनाया है इसके लिए मै आप सभी को साधुवाद देती हूं। मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि नये वर्ष 2020 में भी आप लोग जनता के नुमाइंदे के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी लगन और निष्ठा से करते हुए जनता के सपनों को पूरा करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि यह बड़े ही गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसकी शुरूआत 2 अक्टूबर 2019 को विशेष सत्र के आयोजन के साथ हुई। देश में अपनी तरह की इस नई पहल से प्रदेश की छवि उज्जवल हुई। अपनी संस्कृति, धरोहर और विभूतियों के सम्मान की परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए मेरी सरकार ने रायपुर में स्वामी विवेकानंद स्मारक, भगवान राम वनगमन ...

पेड़ से गिर कर घायल को 108 की मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल- बीजापुर।

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर : भैरमगढ़ ब्लॉक के उसकापटनम क्षेत्र में आज सुबह युवक पेड़ से फिसल कर गिर गया, जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा 108 को संपर्क कर बुलाया गया , सड़क खराब होने की वजह से 108 को गांव से 1 किमी दूर 108 वाहन छोड़कर 108 के इएमटी संजय कुमार सूर्यवंशी एवं पायलट रामलाल पदम 1 कि.मी. गांव पहुंचकर चारपाई की मदद से एम्बुलेंस में मरीज को शिफ्ट किया , इस इलाके में ऐसे कई गांव है जहां सड़क खराब होने की वजह से 108 , 102 की सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पाता, फिर भी 108 के कर्मचारी चुनोतियों का सामना कर क्षेत्र में सेवा दे रहे है। मरीज का नाम सुखराम बताया जा रहा है जिसके दोनो पैरों में फ्रैक्चर होने की वजह से चल फिर नही पा रहा था, जिसको जिला अस्पताल बीजापुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बीजापुर-कमांडेड पी.कुजूर CRPF-222 बटा.पेद्दाकोडेपाल द्वारा क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्री पर संस्कृतिक भंडारा और चिकित्सा शिविर का आयोजन

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर-जिला मुख्यालय में नक्सलियों से लोहा लेने के अलावा CRPF जवानों द्वारा हर पर्व में विशेष आयोजनों से क्षेत्र की जनता की दर्द के बारे में भी सोचते हैं अपने घरों से दूर रहने वाले या CRPF जवानों पर कई बार आरोप-प्रत्यारोप भी क्षेत्र में लगता है क्योंकि अति संवेदनशील क्षेत्र होने के नाते इसके बावजूद भी अपनी मनोबल में कोई कमी नहीं लाते हैं जवान  और अफसर वही आज महाशिवरात्रि के अवसर पर 222 बटालियन पेद्दाकोड़ेपाल में महा शिवरात्रि के उपलक्ष में शिव जी का सामूहिक पूजा करने के बाद संस्कृतिक  और भंडारा कार्यक्रम रखा गया साथ ही साथ मुख्य चिकित्सा टीम सीआरपीएफ द्वारा जांच व  निशुल्क दवाई वितरण का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र एवं आसपास के गांव में निवास ग्रामीणों ने लाभ लिया इस दौरान पेद्दाकोडेपाल,तुमनार,कड्डेर, काईका,गुमरा,पदमूर,क्षेत्रों के लोगों में खुशी का झलक दिखा। पूरी कार्यक्रम 222 बटालियन के कमांडेट पी.कुजूर के नेतृत्व में रखा गया था।

अमेरिका में छत्तीसगढ़ को मिली ‘ग्रोइंग ट्राइबल स्टेट‘की पहचान

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की 10 दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरानग्रामीण आर्थिक मॉडल को अमेरिका मेंखूब सराहा गया।मुख्यमंत्री के इस दौरे ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को ‘ग्रोइंग ट्राइबल स्टेट‘ के रूप में नई पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आर्थिक माडल के जरिए वैश्विक मंदी के बावजूद सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई। इसे हार्वर्ड विष्वविद्यालय के अमेरिकी विद्वानों की सराहना मिली। श्री बघेल छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री हैंे जिन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिया। नोबल अर्थशास्त्री प्रो. अभिजीत बनर्जी से मुख्यमंत्री की सौजन्य मुलाकात में श्री बनर्जी ने भी छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास के लिए उठाये गए कदमों की खुले दिल से तारीफ की।   मुख्यमंत्री श्री बघेल अमेरिकी प्रवास के दौरान एमआईटी स्लोन स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, सेन फ्रांसिस्को में TIE सिलिकॉन वेली के कार्यक्रम सहित अन्य कई मंचों पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को साझा किया। श्री बघेल विश्व की सबसे बड़ी पंचायत संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली भी पहुंचे औ...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अमेरिका से लौटने के बाद 21 फरवरी को बेंगलुरू जाएंगे

Image
sanjy sarthi ki report! श्री बघेल 22 फरवरी को बेंगलुरू और अम्बिकापुर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रायपुर लौटेंगे* रायपुर, 20 फरवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अमेरिका के दस दिवसीय प्रवास से नई दिल्ली लौटने के बाद 21 फरवरी को दोपहर 1.55 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.50 बजे बेंगलुरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बेंगलुरू में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बघेल 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे बेंगलुरू के आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित ’द हिन्दू हडल 2020’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.45 बजे बेंगलुरू से विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.45 बजे सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर की दरिमा एयरस्ट्रीप पहुचेंगे। श्री बघेल शाम 4 बजे अम्बिकापुर स्थित सरगुजा पैलेस में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे विमान द्वारा स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का अमेरिका प्रवास : छत्तीसगढ़ में नई संभावनाएं के खुलेंगे द्वार

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दस दिवसीय अमेरिका प्रवास कई मायनों में सार्थक रहा। अमेरिका में भारतीय औद्योगिक निवेशकों से चर्चा छत्तीसगढ़ के लिए नई संभावनाएं के द्वार खोलेगा। अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त प्रो. अभिजीत बनर्जी राज्य की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही मानव सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन के लिए योजना बनाने में सहायता देंगे। यह गढबो नवा छत्तीसगढ़ के लिए सार्थक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का 30 से 40 प्रतिशत क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा है। जहां 50 से 60 प्रतिशत गरीबी है। यह क्षेत्र वनों से आच्छादित होने के कारण यहां सड़क, शिक्षा और विद्युत पहुंचाने में दिक्कत आती है। पर्यावरण क्लीयरेंस के कारण यहां सिंचाई परियोजनाओं को बनाने में समस्या आती है। ऐसी परिस्थितियों में अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी का सामाजिक आर्थिक गतिविधयों के लिए दिए गए मार्गदर्शन और सुझाव यहां के कुपोषण और गरीबी उन्मूलन के साथ ही समावेशी विकास की दिशा में कारगर होगा और यहां के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। छत्तीसगढ़ की टीम ने इस दौरे में राज्य में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं के बार...

बीजापुर-लवलीहुड कालेज से कलेक्ट्रेट तक आवापल्ली किसानों की विशाल रैली एवं राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप बारदाना एवं टोकन की व्यवस्था की मांग की

Image
riporter-rattu telam@bijapur! बीजापुर- जिला मुख्यालय के आवापल्ली उसूर ब्लॉक के 500 से 800 की तादाद में पहुंचे किसानों में पहले लवलीहुड कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन एवं नारों से भीड़ इकट्ठा होकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट तक  विशाल रैली का पहले से योजना को क्रियान्वित करने क्षेत्र के किसान एकजुट हुए या पूरी विशाल रैली का प्रतिनिधित्व नवनिर्वाचित जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा एवं जेसीसीजे जिला अध्यक्ष बीजापुर एवं कार्यकर्ता व किसान संगठन से जुड़े समस्त किसान अपनी पिछले कई दिनों से परेशान बारदाने टोकन की समस्या से सभी किसानों ने वर्तमान सरकार को कोसते हुए विशाल रैली निकालकर किसानों द्वारा नारा हमारी मांगे पूरी करो सत्ते में बैठे नेताओं होश में आओ किया गया वादा याद करो और किसानों  समय का बारदाना टोकन काटने की व्यवस्था करो,  हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं हम तो अपना हक मांग रहे हैं जैसे नारों से कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर परिसर में सभी किसान जमीन पर बैठकर  नारा लगाते रहे वहीं प्रशासन की ओर से जिले के एसडीएम एवं डिप्टी कलेक्टर हेमेंद्र भूवार्...

खाद्य सचिव ने सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी के संबंध में कलेक्टरों को दिए निर्देश

Image
संजय सारथी की रिपोर्ट! रायपुर, 18 फरवरी 2020/खाद्य सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और अपैक्स बैंक के प्रबंध संचालक को पत्र भेज कर खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के अंतिम दिनों में धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा है कि समितियों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा है कि गत वर्षो में प्रायः देखा गया है कि धान खरीदी के अंतिम दिनों में खरीदी केन्द्रों में ज्यादा मात्रा में धान आने की संभावना होती है इस दौरान अवांछित तत्वों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने का प्रयास किया जाता है। अतः खरीदी के अंतिम दिनों में खरीदी केन्द्रों में किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने कहा गया है। खाद्य सचिव ने खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में खरीदी के लिए खरीदी केन्द्रों में धान लाने के लिए टोकन 19 फरवरी तक जारी किया जाए। धान खरीदी केन्द्रों में लाए गए धान की तौलाई एवं एंट्री का काम 20 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। नोडल अधिकार...

जनपद पंचायत लैलूंगा में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने लिया शपथ

Image
प्रमोद प्रधान की रिपोर्ट। जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा २३ जनपद सदस्यों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शपथ लिया। जनपद पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण पैकरा तथा उपाध्यक्ष लखन सारथी ने इस अवसर पर लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार सहित कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देते हुए निष्ठा पूर्वक कार्य करने का शपथ लिया। सुबह 11:00 बजे आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में नगर तथा ग्रामीण अंचलों के लोग शामिल हुए वही इस अवसर पर तहसीलदार अनुज पटेल तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भजन साय के साथ पूरे जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व समस्त जनपद सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे विकासखंड में एकजुटता के साथ विकास कार्य करने की बात कही तथासमस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो...

बीजापुर-गंगालूर लैंप्स में किसान लामबंद बारदाना नहीं तो टोकन नहीं पंजीकृत 228 किसान परेशान प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर जिले के गंगालूर ग्राम पंचायत का मामला जहां क्षेत्र के पंजीकृत किसानों का धान लेने की कोई व्यवस्था नहीं पिछले  कई दिनों से बीजापुर जिले के चारों ब्लॉक में किसानों की दशा दयनीय जहां प्रशासन एक तरफ समय पे बारदानों की पूर्ति करने की बात करती आ रही है अभी तक उपलब्ध उपलब्ध तो क्या टोकन भी कटना बंद किया किसानों को किसी भी तरह आश्वासन के अलावा कोई और विकल्प नहीं देते दिख रहा है जिसे लेकर सभी ब्लॉकों के किसान आक्रोश सरकार के रवैया से क्योंकि कांग्रेस सरकार बनने से पहले किसानों का सबसे बड़ी मुद्दा रखा था किसानों का दर्द अपना दर्द बताए थे।बड़े-बड़े कांग्रेस नेता चुनाव के होते परिणाम जीत के रूप में जैसा मिला वैसा ही लोगों को गुमराह झूठ बोलकर सभी वादों को भूल गई है या कहना था।गंगालूर क्षेत्र के लामबंद किसानों से जब हमने उनसे यह जानना चह कि प्रशासन की ओर से कोई जानकारी या कोई निर्णय के संबंध में कोई अधिकारी आप लोगों से बात किये अभी तक तो उनका साफ कहना था कि कई बार बारदाना टोकन की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय आवेदन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्य एवं जिल...

खण्ड शिक्षा विभाग के अधिकारी के ख़िलाफ़ कलेक्टर से की शिकायत- सीपीआई बीजापुर

Image
Riporter-Rattu telam@bijapir! बीजापुर : बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी मो. ज़ाकिर खान के खिलाफ सीपीआई दल के नेता कमलेश झड़ी ने खोला मोर्चा साथ ही कलेक्टर को सौपा ज्ञापन ,इस जिला शिक्षा अधिकारी को रा.गा.शि.मि में रहते हुए पूरे जिले के युक्तियुक्तकरण  में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में तत्कालीन कलेक्टर रजत कुमार के द्वारा तत्काल पद से हटाया गया था। उक्त अधिकारी को नया रायपुर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि जिनका विकासखण्ड भोपालपट्टनम में प्रशाशनिक स्थानांतरण माध्यमिक पोटाकेबिन सँगमपल्ली में किया गया था। वह पत्र के माध्यम से स्पष्ट सूचित किया गया कि पंद्रह दिवस के भीतर भारमुक्त नही होने की स्तिथि में  स्वमेव भारमुक्त मने जाएंगे। आज पर्यन्त तक भारमुक्त नही किया गया है जो कि शासन के आदेश का अवहेलना है। प्रधान अध्यापक जिला मुख्यालय में  खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। तत्कालीन कलेक्टर के जाते ही दांवपेंच का उपयोग कर पुनः जनसंपर्क अधिकारी का पद हासिल किया गया। वह इस दरमियान अपने मुल संस्था से वेतन लेते रहे वे कभी अपने सेवाकाल में कभी भी शिक्षकीय कार्य का निर्वहन नही...

बीजापुर ब्रेकिंग-थाना चेरपाल के ग्राम पंचायत-पदेडा क्षेत्र वासियों का-CRPF जवानों व पुलिस प्रशासन पर बेवजह फर्जी केस में फंसाने की गंभीर आरोप

Image
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर- जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत-पदेडा थाना-चेरपाल की मामला सामने आ रहा है बीते दिन CRPF बटालियन सिविल पुलिस की गई कार्रवाई  इस प्रकार है- 8 जनवरी 2020 को इसी क्षेत्र में काम में लगे गाड़ियों की आगजनी नक्सलियों द्वारा की गई थी घटना को लेकर गश्त पर निकली पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ बटालियन के जवानों द्वारा एरिया सर्च के दौरान  अपने घरों में सोए वे बेकसूर लोगों को उठाकर जबरदस्ती थाने में लाकर मारपीट के डरा धमकाकर इस घटना में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप के साथ उन्हें जेल भेजा गया और बता दे इसमें एक राजू कोरसा नाम का व्यक्ति है जिसके नाम पर वारंट होने की बात कि पुलिस द्वारा वही माने तो क्षेत्रवासी व सरपंच के अनुसार राजू कोरसा अन्य कोई व्यक्ति था जिसकी मृत्यु हुई है उसके पिता का नाम का अंकित नहीं है जबकि या राजू कोरसा अलग है इसी से आक्रोश लोग आज जिला मुख्यालय पहुँचकर 40-50 की तादाद में महिलाएं अपनी दूध मुई बच्चों के साथ नवनिर्वाचित सरपंच गुड्डू कोरसा ने अपने जेसीसीजे जिलाध्यक्ष चन्द्रैया सकनी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती जमुना सकन...

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बनने पर रोहिणी प्रताप सिंह राठिया को नवग्रह समिति चरखा पारा की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं

Image
 महेंद्र साहू की रिपोर्ट। रायगढ़ जिला के जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बनने पर रोहणी प्रताप सिंह राठिया को नव ग्रह समिति चरखापारा की ओर से ढेर  शारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई......  रायगढ़ जिला के कारखा पारा के रहने वाले रोहणी प्रताप सिंह राठिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य में भारी मतों से विजय होने एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने पर नव ग्रह समिति चरखा पारा की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई !

जनप्रतिनिधियों जागो अभियान पहुँचा दक्षिण बस्तर "बीजापुर

Image
रिपोर्टर रत्तू तेलम@बीजापुर। बीजापुर:-बस्तर सयुक्त अधिकार मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में NMDC लौह उत्खन लीज ,बिना बस्तर विकास की शर्तें तय किये बढ़ाने के विरोध में,14 सूत्रीय ज्ञापन सौप ,आवाज उठाने की गई मांग बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व बीजापुर विधानसभा के विधायक श्री विक्रम मंडावी को ज्ञापन सौंप किया प्रेसवर्ता बस्तर सयुक्त अधिकार मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में ,NMDC लौह उत्खन लीज ,बिना बस्तर विकास की शर्तें तय किये बढ़ाने के विरोध में राज्य व केंद्र सरकारों द्वारा बढ़ाये जाने के विरोध में,बस्तर की जनता जागो अभियान दक्षिण बस्तर में प्रारम्भ किया गया है जिसके तहत बस्तर विकास ,व अधिकारों को संरक्षण करने हेतु 14 सूत्रीय मांगों को लेकर बस्तर के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौपने का कार्य किया जा रहा है।आज बीजापुर के जनप्रतिनिधियों के द्वारा इन्हीं मांगों को लेकर दस्तक प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं बीजापुर क्षेत्र विधायक विक्रम संबंधी को ज्ञापन सौंपा और बीजापुर में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। कहा कि NMDC लीज रिनिवल,बस्तर में लागू पेशा कानून ,व बस्तर में लागू पांचवी अनुसूची की शर्तों क...