बीजापुर-जांगला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CRPF-222 बटा.अल्फा कंपनी कमांडेट पी.कुजूर का सिविक एक्शन और खेल के साथ संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर-भैरमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जांगला स्थित सीआरपीएफ की 222 बटालियन की अल्फा कंपनी में कमांडेंट 222 बटालियन पी कुजूर के निर्देश अनुसार एक मेडिकल कैंप, सिविक एक्शन प्रोग्राम और छात्राओं का वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में 222 बटालियन के डॉक्टर SMO नागराजू अंबाडी एवं MO डॉक्टर रूपा ग्रामीण वासियों के समस्याओं को देखने एवं निवारण निवारण करने के लिए उपस्थित हुए। मेडिकल कैंप में आए हुए सैकड़ों ग्रामीण वासियों को मुफ्त में दवाई वितरित की गई एवं उनका चिकित्सक निरीक्षण किया गया। सभी ग्रामीण वासियों को सीआरपीएफ द्वारा वहीं पर भोजन भी प्रदान किया गया। इस बार सीआरपीएफ द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप में महिला डॉक्टर के आने से ग्रामीण महिलाओं में खुशी थी एवं अपनी समस्याएं खुलकर डॉक्टर को बता रही थी।
वहीं शाम के समय मेडिकल कैंप के पश्चात जांगला बालिका आश्रम की छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी एवं छात्राओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन कराया गया जिसमें बालिकाश्रम की टीमें एवं मटवाड़ा से बालिकाओं की टीम ने हिस्सा लिया मैच में जांगला आश्रम की बालिकाओं ने बाजी मारी और फाइनल मैच अपने नाम किया। मैच के पश्चात सभी टीमों को एक वॉलीबॉल एक नेट एवं सभी प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को एक टी-शर्ट और शार्ट दिया गया। कार्यक्रम में 222 बटालियन के कमांडेंट पी कुजूर, 2ic केरोंग हाओपु, अल्फा 222 के असिस्टेंट कमांडेंट प्रशांत कुमार, निरीक्षक रविकांत एवं थाना जांगला के उप निरीक्षक नरेश कुमार गौतम, आश्रम के अध्यापक एवं अध्यापिका , छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण सम्मिलित हुए एवं आयोजन का पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ लुफ्त उठाया।

Comments