जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घर उजाड़ गए और लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ है
रमेश कुमार यादव।
पत्थलगांव : पत्थलगांव के ग्राम पंचायत पंडरीपानी पतराटोली में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार झुंड में लगभग एक दर्जन हाथी थे, जो एक मकान तोड़कर अनाज चट कर गए। हाथियों ने रकबर चौहान के खपरैल मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। साथ ही उनके घर के भीतर रखे चावल व अन्य अनाज चट कर गए । रात में जब ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे, तब अचानक हाथियों की चिघाड़ सुनाई दी। लोग पहले तो डर के मारे अपने घरों में ही दुबके रहे, लेकिन जैसे ही चार दिवारी ढाने की आवाज सुनी लोग अपने घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद ग्रामीण युवकों ने हिम्मत जुटाकर मशाल जलाई और टीन पीटना शुरू किया, तब हाथियों का झुंड पास के जंगल की तरफ भाग गया। हाथी फिर न आ जाएं, इस दहशत में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई।

Comments