आखिर कब तक धरना करते रहेंगे किसान, बार दाने एव टोकन की समस्या लेकर।

रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर के चारों तरफ किसानों ने बारदाने एवं टोकन वा धान खरीदी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं,दरअसल जगदलपुर नेशनल हाईवे तोकापाल धान खरीदी केंद्र के सामने किसान 2 घंटे से भी ज्यादा समय हो चुका था जहां 100 से भी ज्यादा  वाहन एवं हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए थे जब कि एडिशनल कलेक्टर की समझाईस के बाद भी किसान मान नही रहे थे,वही नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामबती भंडारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों को धोखा दे रही है। पहले 25 सौ में धान खरीदी करने का वादा किया। धान लेने के लिए दो-तीन दिनों से टोकन नम्ंबर लगाने के बाद जब बेचने पहुंचे तो बारदाना नहीं है कहकर खरीदी बंद करना किसानों के साथ छलाव है। इस दौरान रामबती भंडारी, चंद्रकांत भंडारी, चंद्रशेखर दास जोशी, रीतेश दास जोशी, सुशील सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, महादेव ठाकुर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
दूसरी ओर गंगालूर के किसान पिकअप और टेक्टर जैसे कही वाहनों में भरकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर  हजारों की संख्या में धरना प्रदर्शन किये है।
तीसरी ओर हवापल्ली के किसान  हवापल्ली गांधी चौक में हजारों की संख्या में भीड़ जमा होकर धरना किये, किसानों का कहना है कि हर जिले में धान खरीदी हो रही है परंतु बीजापुर क्षेत्र में बारदानों की कमी क्यो हो रही हैं आखिर कब तक ऐसे करेंगे कांग्रेस सरकार, 2500 का वादा पूरा नही कर पायी अब किसानों को लूटने में तुली कांग्रेस सरकार,और उनका कहना है कि तीन लाख  तक कि लोन किसान ले चुके है अगर हमारी धान नही लेनी है तो लोन माफ करदे कांग्रेस  सरकार,तो हम छुप हो जाएंगे वरना, सभी किसान जिला मुख्यालय में ही धरना करते नजर आएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन