खण्ड शिक्षा विभाग के अधिकारी के ख़िलाफ़ कलेक्टर से की शिकायत- सीपीआई बीजापुर

Riporter-Rattu telam@bijapir!
बीजापुर : बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी मो. ज़ाकिर खान के खिलाफ सीपीआई दल के नेता कमलेश झड़ी ने खोला मोर्चा साथ ही कलेक्टर को सौपा ज्ञापन ,इस जिला शिक्षा अधिकारी को रा.गा.शि.मि में रहते हुए पूरे जिले के युक्तियुक्तकरण 
में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में तत्कालीन कलेक्टर रजत कुमार के द्वारा तत्काल पद से हटाया गया था। उक्त अधिकारी को नया रायपुर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि जिनका विकासखण्ड भोपालपट्टनम में प्रशाशनिक स्थानांतरण माध्यमिक पोटाकेबिन सँगमपल्ली में किया गया था। वह पत्र के माध्यम से स्पष्ट सूचित किया गया कि पंद्रह दिवस के भीतर भारमुक्त नही होने की स्तिथि में  स्वमेव भारमुक्त मने जाएंगे। आज पर्यन्त तक भारमुक्त नही किया गया है जो कि शासन के आदेश का अवहेलना है। प्रधान अध्यापक जिला मुख्यालय में  खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। तत्कालीन कलेक्टर के जाते ही दांवपेंच का उपयोग कर पुनः जनसंपर्क अधिकारी का पद हासिल किया गया। वह इस दरमियान अपने मुल संस्था से वेतन लेते रहे वे कभी अपने सेवाकाल में कभी भी शिक्षकीय कार्य का निर्वहन नही किया व पूरे सेवाकाल में अपने दांवपेंच का उपयोग करते हुऐ विभिन्न लाभ वाले पदों पर बने रहे व मंत्री व  अधिकारियों से जी हुजूरी व चापलूसी करके सदैव लाभ के पद पर बने रहते हैं जो कि बहुत ही कनिष्ठ है उनसे कई वरिष्ट शिक्षक भी इस जिले में हैं पर इन्हें खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर बिठाया गया है जो कि पद का अपमान है, इस जिले में कई व्याख्यता एवं वरिष्ट प्राचार्य है उन्हें इस पद पर होना चाहिए।
  अतः जिला सीपीआई कमिटी ने जिला प्रशासन के साथ क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर व ज्ञापन देकर मांग कि है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी को मुलपद पर तत्काल भारमुक्त करने की मांग की है अब देखना होगा शासन, प्रशासन इस मामले को लेकर कितने गम्भीरता पुर्वक कार्यवाही करती है।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन