पूर्व वनमंत्री जी के फ़र्ज़ी मतदान का आरोप ग़लत और बेबुनियाद- ज्योति कुमार


रिपोर्टर रत्तू तेलम @बीजापुर।
पूर्व वनमंत्री श्री महेश गागड़ा के फ़र्ज़ी मतदान के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा की बेलनार ग्राम के लोग बंगापाल शिविर में रहते है और बंगापाल शिविर के मतदाता सूची में उनका नाम है। इसलिए ये बंगापाल के मतदाता केंद्र में मतदान किए। कहीं भी किसी भी तरह का फ़र्ज़ी मतदान नही हुआ।
जब यही लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करते थे तो पूर्व मंत्री जी के लिए सब कुछ ठीक ठाक लगता था लेकिन अब ये लोग किसी अन्य के पक्ष में वोट डालते है तो उनको ग़लत और फ़र्ज़ी लगता है, पूर्व वनमंत्री श्री महेश गागड़ा जी को लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए और क्षेत्र की जनता के जनमत का सम्मान करते हुए उसे ससम्मान पूर्वक स्वीकार करना चाहिए पूर्व वनमंत्री जी का यह बयान क्षेत्र की मतदाताओं का और लोकतंत्र का अपमान है।और श्री महेश गागड़ा जी को बीजापुर की जनता और मतदाताओं से माफ़ी माँगनी चाहिए।
पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत से ये सिद्ध हो गया है कि क्षेत्र की जनता भाजपा और श्री महेश गागड़ा जी को पूरी तरह से नकार चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन