विशाल अग्रवाल ग्राम तमता उपसरपंच निर्वाचित ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

संजय सारथी की रिपोर्ट।
विशाल अग्रवाल  ग्राम तमता उपसरपंच निर्वाचित ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
 तमता : तमता ग्राम पंचायत उपसरपंच पद पर विशाल अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए  नवनिर्वाचित उपसरपंच विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में शानदार विशाल जुलूस बाजारपारा से रवाना हुआ जो मुख्य बस स्टैंड व  गांधी चौक  होता हुआ जगन्नाथ मंदिर पहुंचा इसमें मुख्य तौर पर ग्राम तमता के सरपंच यदुनंदन बाज भी मौजूूद थे , गोविंंद  वैष्णव, देवानंद यादव, सुंदर होता, बुद्धेश्वर यादव, मोहन राम यादव, नंदकिशोर मित्तल, वैभव अग्रवाल, जतरू , राजू वैष्णव, रमेश वैष्णव, चेतानंद यादव, तिलु राम यादव , जगदीश यादव, नित्यानंद पाठकर, वासुदेव बाज, पहलवान सिदार , बिंदेश्वर यादव, पिंटू यादव, सभी वार्ड पंच  सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच वैभव अग्रवाल का माल्यार्पण कर मुख्य गेट से अगवानी करते हुए ग्राम पंचायत भवन में पहुंचे जहां विशाल आमसभा में परिवर्तित हो गया आम सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित उपसरपंच   विशाल अग्रवाल ने कहा कि आप लोगों ने जो स्नेह और अपनापन मुझे दिया है वैसा ही स्नेह एवं अपनापन दिया है उसी तरह मैं  भी   गांव के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा. विशाल अग्रवाल  ने संबोधित करते हुए कहा की मैं गांव के तमाम वार्ड पंचों  का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं की एक ग्राम तमता के ग्रामीणों ने मुझे अपना बेटा भाई दोस्त समझ कर जो  विश्वास जताया उन्हीं के सहयोग से विजय हुआ इसके लिए भी आभार व्यक्त करता हूं और साथ ही वादा करता हूं कि मैंने चुनाव के समय जो भी वादे किए हैं उसे तहे दिल से निभाने का आह्वान करता हूं।

जगह जगह हुई पुष्प वर्षा
नवनिर्वाचित  उपसरपंच  का जुलूस गांव के जहां जहां से गुजरा लोगों ने जगह-जगह रोककर नवनिर्वाचित उपसरपंच को माल्यार्पण किया और बधाई दी

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन