मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अमेरिका से लौटने के बाद 21 फरवरी को बेंगलुरू जाएंगे

sanjy sarthi ki report!
श्री बघेल 22 फरवरी को बेंगलुरू और अम्बिकापुर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रायपुर लौटेंगे*

रायपुर, 20 फरवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अमेरिका के दस दिवसीय प्रवास से नई दिल्ली लौटने के बाद 21 फरवरी को दोपहर 1.55 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.50 बजे बेंगलुरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बेंगलुरू में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बघेल 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे बेंगलुरू के आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित ’द हिन्दू हडल 2020’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.45 बजे बेंगलुरू से विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.45 बजे सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर की दरिमा एयरस्ट्रीप पहुचेंगे। श्री बघेल शाम 4 बजे अम्बिकापुर स्थित सरगुजा पैलेस में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे विमान द्वारा स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर लौटेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन