बीजापुर:-सीआरपीएफ 222BN.जांगला में आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम सम्पन्न।
रिपोर्टर:-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर जिले के जांगला में स्थित 222BNअल्फा कंपनी में,222 के कमांडेंट पी कुजूर के निर्देश अनुसार कंपनी के सहायक कमांडेंट, प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्र के बच्चों के लिए वॉलीबॉल का मैच आयोजित किया गया इस मैच में नफर पारा, कंड्रोजी, मटवाड़ा, बरदेला और जांगला से आई हुई छात्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कंद्रोजी की सरपंच, कुमारी लक्ष्मी मरकाम और उपसरपंच भी मौजूद रहे। खेल की समाप्ति के पश्चात प्रत्येक टीम को एक-एक वॉलीबॉल और वॉलीबॉल नेट दिया गया एवं सभी प्रतिभागी करने वाले छात्रों को एक टी-शर्ट और शोर्ट दिया गया। सहायक कमांडेंट प्रशांत कुमार द्वारा सभी छात्रों को खेलकूद के द्वारा फिट रहने एवं अपने ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करने के लिए कहा गया एवं यह बताया गया कि बस्तर क्षेत्र की तरक्की के लिए एकमात्र जो साधन उपलब्ध है वह साधन यह बच्चे स्वयं में है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने खुशी जताते हुए सीआरपीएफ का धन्यवाद किया एवं संकल्प लिया कि वे सभी अपना मन खेलकूद में एवं पढ़ाई में लगाएंगे एवं अपने क्षेत्र के तरक्की के लिए अच्छे कार्य करेंगे एवं देश के विकास में अपना योगदान देकर बस्तर के क्षेत्र को भारत के मानचित्र एवं विश्व पटल पर रोशन करेंगे।

Comments