जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी को

 संजय सारथी की रिपोर्ट
रायपुर. 12 फरवरी 2020/ प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के बाद 13 फरवरी को सभी जिलों में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इस दिन सभी जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा और इसी दिन उनके निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को 13 फरवरी को ही जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी। जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मिलन (विशेष) 18 फरवरी को होगा।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन