जिला पंचायत सदस्यों से रायशुमारी करने के पश्चात ही माननीय शंकर कुड़ियाम एवं माननीय कमलेश कारम के नामों पर अंतिम मुहर लगा है:-बसंत राव ताटी

riporter rattu telam@bijapir
बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन को ले कर लगतार सोशल मीडिया में आ रही खबरों  को सिरे से खारिज करते हुए जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा की कुछ विघ्नसंतोषी लोग बीजापुर के लोकप्रिय विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष माननीय विक्रम मंडावी के बढ़ते जनाधार से बौखला कर हमारे ऊर्जावान विधायक एवं कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसे लोग अपने मंसूबों पर कभी कामयाब नहीं होंगे कांग्रेस पार्टी के नेता श्री ताटी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया से पहले छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं पर्यवेक्षक माननीय कवासी लखमा जी द्वारा कांग्रेस पार्टी के समस्त निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों से रायशुमारी करने के पश्चात ही माननीय शंकर कुड़ियाम एवं माननीय कमलेश कारम के नामों पर अंतिम मुहर लगाया है जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के मध्य किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है हम सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम पर सहमति प्रदान करने के पश्चात ही माननीय शंकर कुड़ियाम को अध्यक्ष   एवं माननीय कमलेश कारम को उपाध्यक्ष बनाया गया है निर्विवाद संपन्न हुऐ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव मे कुछ लोगों द्वारा हमारे लोकप्रिय विधायक माननीय विक्रम मंडावी के साथ साथ कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश करते हुए सोशल मीडिया में अनर्गल बातें कर रहे हैं लेकिन हमारे कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता ऐसे लोगों के बहकावे में आने वाले नहीं है जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने बीजापुर जिले में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के निर्विवाद गठन कराने के लिए विधायक माननीय विक्रम मंडावी एवं जिला कांग्रेस कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन के दौरान भोपालपटनम क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मीडिया के समक्ष कहीं गई बातों को खारिज करते हुए श्री ताटी ने कहा की हमारे कार्यकर्ताओं ने भावावेश में आकर जो कुछ भी कहा वह तात्कालिक है कांग्रेस पार्टी के हमारे कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान हैं कार्यकर्ताओं की आशाएं एवं अपेक्षाएं बहुत ज्यादा होती है लेकिन वे सभी कार्यकर्ता कांग्रेश पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन