राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा शिकायतों की सुनवाई 13 फरवरी को

 संजय सारथी की रिपोर्ट
रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में होगी आयोग की सुनवाई


 रायपुर, 12 फरवरी  2020

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की शिकायतों के निराकरण के संबंध में 13 फरवरी गुरूवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में कैम्प सीटिंग एवं जन सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री न्यायमूर्ति एच.एल दत्तू, सदस्य श्रीमती ज्योतिका कालरा, सदस्य डॉ. डी.एम. मूले, सेक्रेटरी जनरल श्री जयदीप गोविन्द सहित अन्य पदाधिकारीगण शामिल होगें। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। इस अवसर पर दोपहर 3:15 से 3:45 बजे तक स्वयंसेवी संगठनों, सिविल सोसायटी और मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिकों से बैठक कर मुलाकात भी करेंगें।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन