प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी के लिए कॉल सेन्टर

किसान पंजीयन और राशि की ले सकेंगे जानकारी

 संजय सारथी की रिपोर्ट
रायपुर, 12 फरवरी 2020

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनके आवेदन के पंजीयन और प्राप्त होने वाली राशि के संबंध में जानकारी देने के लिए कॉल सेन्टर शुरू किया गया। लाभार्थी किसान अपने पंजीकृत 10 अंकों के मोबाईल नंबर या 12 अंकों के आधार नंबर से टोल फ्री नंबर 1800-11-5526 और 155261 पर फोन कर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत (आई.वी.आर.एस.) सूचना के आदान-प्रदान के लिए स्वचालित टेलीफोन के आधार पर कॉल सेन्टर की सुविधा शुरू की गई है। कॉल सेन्टर शुरू होने के संबंध में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में संचालक भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन