एनएसयूआई ने पुलवामा के वीर शहीदों को किया नमन

@नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि ।

महेंद्र साहू की रिपोर्ट।
@एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित ।

धर्मजयगढ़ न्यूज़:- पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों का आज 1 वर्ष पूर्ण हो चुका हैं ।  वीर जवानों को स्मरण करते हुए आज एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष अमित आनंद के नेतृत्व में समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने  नगर में स्थित गांधी प्रतिमा के पास उपस्थित होकर मोमबत्ती जलाकर उन वीर जवानों को स्मरण किया  । इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं नगर पंचायत पदाधिकारी  भी उपस्थित रहे । सभी ने एक स्वर में वीर जवान अमर रहे ,भारत माता की जय ,  जय जवान जय हिंदुस्तान के नारे लगाए ।
           इस अवसर पर यहां सभी ने मौन धारण कर उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी  ।
             इस अवसर में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण श्याम साहू , वरिष्ठ कांग्रेसी दारा खान,  नगर पंचायत एल्डरमैन श्याम साहू ,एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष अमित आनंद, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष कमर रजा चिंटू, एनएसयूआई जिला सचिव  दयानिधि यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय पटेल , एनएसयूआई जिला संयोजक दीपक इजारदार , हेमंत साव, महेश जेठवानी , हीरोलाल देवनाथ, आरिफ हुसैन, सोहेल खान ,रोहित मधु, नवीन, सरस्वती वर्मा ,नेहा, प्रिया, कविता, चिंकी , सुधा ,धनेश्वर साहू  , हरीश विश्वास, शुभम सरकार, तत्तू, देव , महेंद्र  ,कुनाल एवं भारी संख्या में आमजन के साथ-साथ सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन