खरसिया में पकड़ाया कोरेक्स का जखीरा-2 युवक गिरफ्तार ,होलसेलर पर कार्यवाही करने में पुलिस के हाँथ पांव फूले

महेंद्र साहू की रिपोर्ट।
ख़रसिया अग्रसेन चौक के पास प्रतिबंधित सिरफ के साथ धराये

ख़रसिया में 240 बॉटल कोरेक्स के साथ 2 युवक गिरफ्तार कल रात को पकड़ाये दोनों युवक गिरफ्तार युवकों का नाम सुनील गबेल,जितेंद्र गबेल निवासी सकर्री मालखरौदा बताया जा रहा है। ख़रसिया में हाल ही में एसडीओपी पीताम्बर पटेल द्वारा दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री पर रोक लगाने प्रतिबंध करने चेतावनी दिया था उसके बावजूद ख़रसिया में कुछ होलसेल दवा विक्रेताओं के द्वारा अवैध तरीके से कोरेक्स सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं की खुलेआम बिक्री की जा रही है। दोनों आरोपी युवकों के गिरफ्तारी के 20 घण्टे बाद भी मामले में पुलिस उक्त दवा विक्रेता का नाम नही उगलवा पाई है साथ ही उक्त मामले में 2 अन्य युवक दीनदयाल गबेल सकर्री एवं टॉप यादव सकर्री जिसके द्वारा युवकों को कोरेक्स सिरफ देने की बात सामने आ रही है। लेकिन पुलिस अभी तक उक्त आरोपियों तक नही पहुंच सकी है। ख़रसिया के एक दवा व्यापारी को उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन खरसिया पुलिस आजतक उक्त मुख्य विक्रेताओं के पास क्यों नही पहुंच पाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

महेंद्र साहू की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन