जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटी C.P.I.के प्रत्याशी एवं समर्थक।
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर:- नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद, अपने अपने वार्डो में सघन प्रचार प्रसार कर अपने पक्ष में वोट मांगते हुए, दिख रहे हैं।बीजापुर के c.p.i सचिव, कमलेश झाड़ी, अपने प्रत्याशी एव समर्थकों के साथ मिलकर वार्डो में धुंआधार प्रचार करते नज़र आ रहे है।
आपको बता दे cpi ने वार्ड क्रमांक 11 से प्रत्यासी, श्रवण झाड़ी एवं वार्ड क्रमांक05 से महेश तेलम को मैदान में उतारा है।
प्रत्याशी,श्रवण झाड़ी एव महेश तेलम भी अपने वार्डो के महिला/पुरुष मतदाताओं से सघन जनसंपर्क करते हुए अपने पक्ष में, 21 दिसम्बर को वोट देने की अपील करते हुए ।गौरतलब हो कि इस बार का चुनाव हर वार्डो में दिलचस्प माहौल का नजारा दिख रहा है।निर्दलीय प्रत्याशी भी जुड़ कर जोर शोरो से प्रचार प्रसार में जुटने की संभावना हैं।प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की समूह भी प्रचार प्रसार में सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।


Comments