बकरा मटन नही देने पर जवानों ने की युवक के साथ मारपीट।
बीजापुर बकरा काटने और मटन नहीं देने की वजह से पुलिस ने युवक के साथ की बेरहमी से मारपीठ। परिजनों और युवक का आरोप बेहोश होते तक जवानों ने मारा। बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। घायल को बेहतर इलाज के लिए मद्देड अस्पताल से बीजापुर ज़िला अस्पताल किया गया रेफर। घायल युवक का नाम रामचंद्रम एलेल। आरोप हैं बेबुनियाद, तस्दीक के लिए बुलाया था थाने- धर्माराम तिरकी, TI, मद्देड। मामले की होगी जांच, दोषी पाए जाने पर जवानों पर होगी कार्रवाई- दिव्यांग पटेल, SP बीजापुर।

Comments