जवानों के साथ हुयी घटना की होगी जांच।
शाहिद जवानो के साथ घटी फ़ायरिंग की जाँच होगी- (ग्रहमंत्री)ताम्रध्वज साहू ।
रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश के नारायणपुर जिले के कडेनार इलाके में आईटीबीपी के जवानों में आपस में हुई फायरिंग की घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
गृहमंत्री श्री साहू ने आज यहां राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में आईटीबीपी के जवानों के बीच हुई फायरिंग की घटना को लेकर कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर एसपी और आलाधिकारी घटना स्थल रवाना हो गए थे।
घटना की जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जवानों की हर आवश्यकताओं को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी कोई आदेश, योजना या नियमों के कारण विवाद नहीं होता और ना ही जवान ड्यूटी के चलते परेशान थे। उन्होंने कहा कि इसका आपसी विवाद हो सकता है। श्री साहू ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही जवानों के बीच हुए विवाद का कारण पता चल पायेगा।

Comments