भैरमगढ़ में मैराथन दौड़ में मोनिका और अलेक्जेंडर ने मारी बाजी!


Rattu telam
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ में सीआरपीएफ ने स्वच्छता संदेश देने के लिए रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में मोनिका और अलेक्जेंडर पहले स्थान पर रहे, जिन्हें पुरूष्कार से सम्मानित किया गया।
सीआरपीएफ ने यह आयोजन स्वच्छता संदेश देने और ग्रामीणों के साथ आत्मीय संबंध बनाने के लिए आयोजित किया है। नगर के मुख्य मार्ग पर होने वाले करीब 2 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ में स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और सुुरक्षा बलों के द्वारा निरांतर चलाये जा रहे अभियानों में जनता के मध्य आपसी संबंध प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सबसे अच्छा पहल है, जिससे स्थानीय प्रतिभायें निकल कर सामने आती हैं, साथ ही स्वच्छता का संदेश से लोगों में जागरूकता से अच्छा वातावरण निर्मित होता है।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन