नगरीय निकाय चुनाव की ताजा रिपोर्ट -दैनिक आवाज- नगरीय निकाय चुनाव की ताजा रिपोर्ट -
बीजापुर - नगरीय निकाय चुनाव 21 दिसंबर 2019 का बहुत ही उत्साह वर्धक व जिज्ञासा से परिपूर्ण चुनाव था। ऐसे में जिला प्रशासन एवं पुलिस बल का कुशल नेतृत्व की सराहना किये बगैर उत्साह पूर्वक चुनाव संपन्न होना अपने आप में अनूठी कार्यशैली का प्रतीक है। जिसने बिना किसी वाह्य व्यवधान के नगरीय निकाय चुनाव को अंतिम रूप दिया। बीजापुर नगरीय निकाय क्षेत्र में कुल 12576 मतदाता हैं जिनमें से 7518 मतदाताओं ने अपने पसंदीदा अभ्यर्थी को अपना बहुमूल्य मतदान किया। प्रायः संपूर्ण मतदान केंद्रों में महिला वर्ग ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया क्रमश:महिला मतदाताओं ने 3833 मत एवं 3685 मतदान पुरूषों ने किया इस तरह बीजापुर नगरीय निकाय चुनाव मे कुल 59.78 प्रतिशत मतदान हुए...
दैनिक आवाज - बीजापुर छ ग

Comments