Rattu telam@Bijapir
बीजापुर - नगरपालिका चुनाव में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा देखी जा रही है महिलाएं अपना मत का प्रयोग करने के लिए धूप में बैठ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बारी का इंतजार कर रही है। सबसे पहले वार्ड क्रमांक 1 में कुल मतदाताओं की संख्या 1164 और कुल मत 88 पड़े जिसका 10% मतदान 11:00 बजे तक हुआ इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 2 में कुल मतदाताओं की संख्या 939 है जहां पर कुल 118 मतदाताओं ने अपना मतदान किया है इसमें भी 13% कोई है वार्ड क्रमांक 3 में कुल मतदाताओं की संख्या 724 है और कुल मतदाताओं ने अपना जो मत का प्रयोग किया है उसकी संख्या 165 इस तरह से कुल 23% मतदान की गई वार्ड क्रमांक 13 में अब तक हुई 12% मतदान और 4 नंबर वार्ड में अब तक केवल 5% ही मतदान हो पाई है। वार्ड नंबर 11 में 395 मतदाता कुल हैं और अब तक 91 मत अपना मतदाता मत का प्रयोग कर चुके हैं और अब तक 30% मतदान हुई। वार्ड क्रमांक 8 में कुल 1092 मतदाता हैं और सुबह 9:40 तक 8% मतदान हुई है। वार्ड नंबर 7 मे 712 कुल मतदाता में 109 मत पड़े हैं और 15% मतदान हुई। शांति नगर वार्ड में महिला एवं पुरुष 2 बूथ बनाए गए हैं जिसमें महिला को अलग एवं पुरुष को अलग मतदान करने के लिए सुविधा अनुसार बनाया गया है। वार्ड नंबर 6 में कुल मतदाताओं की संख्या 1054 तथा11 बजे तक 161 मत पड़े थे।
Comments