बीजापुर को मलेरिया मुक्त करने के लिए चलेगा अभियान!

रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर। जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए कलेक्ट्रोरेट परिसर में डाॅक्टर्स, मितानिन ट्रेनर एवं आश्रम, पोटाकेबिन व छात्रावासों के अधीक्षकों को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मलेरिया मुक्त के लिए बीजाुपर जिले के समस्त गांव में माॅस स्कनिंग 100 प्रतिशत किया जायेगा। इसके लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में बीजापुर जिले के निवासरत् हर व्यक्ति के खून की जांच की जायेगी। कलेक्टर केडी कुंजाम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करेगी। प्रत्येक सदस्य की रक्त की जांच कर मलेरिया पाए जाने पर तत्काल उसका इलाज शुरु किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन अभियान के रुप में विस्तारित करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर कुंजाम ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी नागरिकों से अपील किया है कि मच्छरों के द्वारा फैलने वाले संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें और आसपास साफ सुथरा वातावरण बनाये रखें। कलेक्टर कुंजाम ने कहा कि आश्रम, छात्रावास,पोटाकेबिनों के छात्र-छात्राओं को शतप्रतिशत माॅस स्क्रीनिंग कर मलेरिया पाए जाने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज करवायें एवं अधिक होने की संभावना हो तो वाहन करवाकर जिला चिकित्सालय में इलाज करवायें। उन्होंने कहा कि मलेरिया से एक भी छात्र -छात्रा का मृत्यु नहीं होना चाहिए। अगर किसी भी छात्र- छात्रा का मलेरिया से मृत्यु होगा तो संबंधित अधीक्षक के ऊपर अनुशासनात्मक कारवाही किया जायेगा। इसके लिए स्वंय जिम्मेदार होंगे। उन्होनें मलेरिया जांच के लिए घर घर जाकर सभी लोगों का माॅस स्क्रीनिंग कर मलेरिया पाए जाने पर तुरंत इलाज जारी रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सर्वे टीम निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीआर पुजारी ने बीजापुर जिले को मलेरिया मुक्त करने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन