घरघोड़ा नप अध्यक्ष के चुनाव में हारी हुयी बाजी को जीत कर बीजेपी ने अपना झंडा गाड़ दिया!
भरत लाल साहू की रिपोर्ट@रायगढ़।
घरघोड़ा नप अध्यक्ष के चुनाव में हारी हुयी बाजी को जीत कर बीजेपी ने अपना झंडा गाड़ दिया और बीजेपी के पार्षद शिशु विजय सिन्हा अध्यक्ष पद हेतु विजयी हुए !! हालाँकि चुनाव परिणामो में कांग्रेस 8 सीटों के साथ बढ़त में थी वहीँ बीजेपी महज 5 सीटों पर जीत दर्ज कर रेस में सबसे पीछे नजर आ रही थी परंतु आज अध्यक्ष की वोटिंग में सबसे पीछे कही जाने वाली बीजेपी ने अप्रत्याशित ढंग से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हथिया लिया !!कांग्रेस की ओर से सुरेंद्र सिंह चौधरी को 05 वोट वहीँ बीजेपी के शिशु सिन्हा को 09 वोट मिले !! कांग्रेस को उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली!!उपाध्यक्ष पद पर हुयी वोटिंग में कांग्रेस के उस्मान बेग को 10 वोट वही बीजेपी से आरती जायसवाल को 5 वोट मिले !!
क्रॉस वोटिंग का खेल!!
चूँकि बीजेपी के पास महज 5 पार्षद ही थे ऐसे में अगर 2 निर्दलीयों को भी बीजेपी के समर्थन में मान लिया जाए तब भी कुल 7 वोट ही होते है ऐसे में बीजेपी को 9 वोट मिलना क्रॉस वोटिंग का परिणाम जान पड़ता है!! जो कि कांग्रेसी पार्षद की क्रॉस वोटिंग के बिना संभव नहीं है !!अब कांग्रेस से किसने क्रॉस वोटिंग की और क्यों बहुमत के बाद भी कांग्रेस अपना अध्यक्ष बैठा पाने में असफल रही इसका मंथन पार्टी को करना पड़ेगा !! फ़िलहाल 5 वर्षो के लिए नप अध्यक्ष घरघोड़ा का पद बीजेपी के खाते में जा चुका है और कांग्रेस को उपाध्यक्ष पद से ही सन्तोष करना पड़ेगा !!

Comments