बीजापुर-जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 में महेश हेमला की एकतरफा ऐतिहासिक जीत!

रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर। जनपद पंचायत -बीजापुर क्षेत्र क्रमांक 8 गंगालूर, जनता कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में जनपद सदस्य के लिए ऐतिहासिक जीत दर्ज कर महेश हेमला ने सभी अपने प्रतिनिधियों को पछाड़ते हुए तकरीबन 538 वोट से बढ़त लेकर क्षेत्र क्रमांक08 गंगालूर से चुनाव जीत गए हैं महेश हेमला को जनता कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। महेश हेमला, एक सहज,सरल, शांतचित्त,मिलनसार एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी हैं जो की ऐतिहासिक538मतों से विजयी प्राप्त किये है।
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में मुझे मतदाताओं का भरपूर प्यार और स्नेह मिला मेरे जीत के पीछे सहयोगी कार्यकर्ता एवं समर्थकों का ही योगदान है जिन्होंने मुझे वोट देकर भारी अंतर से जीत दिलायी ।मुझे जनता अपने वोट और सपोर्ट देकर विजयी बनाकर आशीर्वाद दिया मैं अपने सहयोगी, कार्यकर्ता एवं समर्थक जनता का दिल से आभारी हूँ ।महेश हेमला ने आगे कहा कि उनका सपना है कि गंगालूर क्षेत्र में विकास कार्य में मेरा योगदान दुगुना काम तिगुना है नाराज  होगा तथा शासन के योजनाओं का लाभ उसके वास्तविक हकदार को मिले इसके लिए मैं हमेशा मेरे जनपद पंचायत क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पूरी तरह समर्पित रहूंगा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत शीर्ष संस्था है जहां से शासन की योजना एवं गतिविधियों का विकेंद्रीकरण ग्राम पंचायतों तक होता है इसके लिए समर्पित ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अनुभवी सदस्य आवश्यक है इस दृष्टि से मुझे जनता कांग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया और पार्टी के निर्णय को जनता का भी भरपूर समर्थन मिला। जिस तरह से इस बार जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया उसी तरह हमेशा मुझ पर बना रहे, ऐसा मेरे क्षेत्र एवं कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील है।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन