भाजपा नेताओं के झूठे और मनगढ़ंत भाषणों से जनता ऊब चुकी है - लालू राठौर

रिपोर्टर रत्तू तेलम@बीजापुर।
भाजपा के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के जिला अध्यक्ष श्री लालू राठौर ने कहा कि जब भाजपा सरकार थी तो वे धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए और बोनस 300 रुपए देने का वादा भाजपा और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा जी ने किया था उनको चाहिए कि अपने कार्यकाल में किसानो से किए गए वादे कितने पूरे किए हैं क्षेत्र की जनता को बताए। छत्तीसगढ़ की माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार किसानों की सरकार है किसानों के हर सुख दुःख में साथ खड़ी रहने वाली सरकार है। वर्तमान सरकार कांग्रेस के घोषणा पत्र ने किए गए वादों के अनुरूप काम कर रही है, किसानों को घोषणा पत्र में किए गए वादों के अनुरूप 2500 रुपए प्रति क्विंटल में ही धान ख़रीदेगी, किसानों की चिंता भाजपा को करने की ज़रूरत नही है इसके लिए छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र माननीय भूपेश बघेल जी है। माननीय महेश गागड़ा जी को किसानों की इतनी ही चिंता है तो वे मोदी सरकार से कहे की छत्तीसगढ़ से केंद्रीय पुल में आने वाली चावल को ख़रीदे, लेकिन वे ऐसा नही करेंगे क्यूँकि वे किसानों का हित चाहते ही नही हैं। भाजपा के ऐसे झूठे और मनगढ़ंत भाषणों से जनता अब ऊब चुकी है इसलिए भाजपा को निकाय चुनावो में जनता ने करारी हार से सबक़ सिखाया है। आने वाले पंचायत चुनावों में भी जनता भाजपा के झूठे और मनगढ़ंत कहानियों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेगी।

Comments