जिला पंचायत सदस्य कमलेश कारम पिछले पाँच साल तक अवैध वसूली में मस्त रहा- नीलकंठ ककेम

कमलेश कारम ने क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नही किया- नीलकंठ ककेम


बीजापुर : कमलेश कारम के द्वारा अखबारो में दिए अपने एक वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के प्रत्याशी नीलकंठ ककेम ने कहा की पिछले पाँच साल तक वर्तमान जिला पंचायत सदस्य कमलेश कारम ने क्षेत्र की जनता से केवल अवैध वसूली के अलावा कुछ भी नही किया वह लोगों को डरा धमकाकर अवैध वसूली में मस्त था और पूरे पाँच सालो तक इनका जनता से कोई मतलब नही रहा और न कभी लोगों के सुख दुःख में साथ रहा अब जब चुनाव नज़दीक आए है तो वह फिर जनता से झूठे वादे करते घूमते नज़र आ रहा है लेकिन क्षेत्र की जनता कमलेश कारम और उनकी पार्टी की कथनी और करनी को अच्छी तरह समझ गई है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों के नाम पर वोट लिया लेकिन अब किसानों को ही परेशान कर रही है और धान ख़रीदी के नाम पर रोज़ नए नए नियम बना कर किसानों को गुमराह कर रही हैं जिसका जवाब भी जनता आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डाल कर सबक़ सिखाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश कारम स्वयं की तारीफ़ स्वयं न कर जनता को ये भी बताए की आज तक अपने क्षेत्र में कौन कौन से विकास कार्य किए जिसका लाभ जनता को मिला हो साथ ही ये भी बताए की ऐसी कौन सी घटना थी जिसके कारण उसे जेल जाना पड़ा। उसूर क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुआ है वह केवल भाजपा शासन काल के दौरान ही हुआ है अब इनके झूठे वादों को सिरे से ख़ारिज कर क्षेत्र की जनता ने इन पंचायत चुनावों में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09- आवापल्ली और 10- पामेड़ से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की हार निश्चित कर दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राएकेरा NTPC खुले आम उड़ा रहा 144 का धज्जिया घरघोड़ा प्रशासन मौन